भोपाल में युवक का शव सूअरों के नोंचने का मामला: लोगों ने झगड़ते देख लिया था, इसलिए हत्या के बाद प्रेमी देवर को नहीं दफना पाई उर्मिला - News Summed Up

भोपाल में युवक का शव सूअरों के नोंचने का मामला: लोगों ने झगड़ते देख लिया था, इसलिए हत्या के बाद प्रेमी देवर को नहीं दफना पाई उर्मिला


Hindi NewsLocalMpBhopalMadhya Pradesh Man Eaten By Pig Case Latest UpdatesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभोपाल में युवक का शव सूअरों के नोंचने का मामला: लोगों ने झगड़ते देख लिया था, इसलिए हत्या के बाद प्रेमी देवर को नहीं दफना पाई उर्मिलाघर में बनी कब्र से रंजीत के शव निकलवाती पुलिस।पति की हत्या कर घर में ही गाड़ने का बच्चों को पता था, लेकिन उन्हें 5 साल से धमकी दे चुप कराए थीससुराल में भी झूठ बोला कि पति रंजीत के मंडीदीप में नौकरी करता हैभोपाल में कलियासोत नदी किनारे अमरनाथ कॉलोनी में सूअरों द्वारा शव नोंचे जाने के मामले में नया खुलासा हुआ है। बच्चों के सामने पति की हत्या कर शव को घर में ही दफनाने वाली उर्मिला देवर कम कथित प्रेमी मोहन का शव भी जमीन में दफनाना चाहती थी। उसने इसके बारे में सोचा भी था, लेकिन किराएदारों के पूरा झगड़ा देख लिया था। ऐसे में उसे लगा कि अगर मोहन गायब हुआ, तो पुलिस उससे ही पूछताछ करेगी, इसलिए उसने उसे बाहर फेंकवा दिया।यह सनसनीखेज खुलासा उर्मिला ने पुलिस पूछताछ में किया है। पति की हत्या के बाद वह मोहन के साथ ही रहने लगी थी, लेकिन मोहन अब किसी और महिला के साथ रहना चाहता था। इसे लेकर उनके बीच विवाद भी होने लगे थे। इस कारण उसने मोहन को भी मार डाला। इस बार उसके नाबालिग बेटे, बेटी और पड़ोसी ने मदद की।पति की तरह ही गाड़ने की धमकी दे बच्चों के दिल में खौफ बैठा दिया थाउर्मिला ने बताया, उसके और मोहन के अवैध संबंधों के बारे में रंजीत को पता चल गया था। इस कारण दोनों ने पहले बच्चों और रंजीत के मुंह में कपड़ा ठूंसा। इसके बाद पीट-पीटकर रंजीत की हत्या कर दी थी। बेटा उस दौरान 9 साल और बेटी 11 साल की थी। इसके बाद उर्मिला और मोहन ने घर में ही करीब दो फीट गहरा गड्‌ढा खोदकर बच्चों के सामने ही रंजीत को दफना दिया था। उसके बाद वह बच्चों को पिता की कब्र दिखाकर डराते-धमकाते थे कि अगर उन्होंने मुंह खोला तो, उन्हें भी इसी तरह दफना देंगे। इस कारण बच्चे घर में ही रहते थे।पुलिस को काउंसिलिंग करना पड़ीपुलिस को मोहन का शव शुक्रवार सुबह कलियासोत नदी के पास अमरनाथ कॉलोनी के यहां सूअरों से नोंचते हुए मिला था। पूछताछ के आधार पर पुलिस ने उर्मिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था। संदेह होने पर बच्चों ने ही पूछताछ में घटनाक्रम के बारे में बताया। वह काफी डरे हुए थे। बच्चों ने बताया कि उनकी मां उर्मिला ने ही पांच साल पहले पापा रंजीत को मारकर जमीन में दफना दिया था। उन्हें भी उसी तरह दफनाने का कहकर उन्हें डराती थी। इसके कारण वे ज्यादा किसी से नहीं बोलते थे। पुलिस ने दोनों बच्चों की काउंसलिंग कराई।ससुराल में बोला- झगड़ा करके चले गए रंजीतउर्मिला ने बताया कि वारदात के बाद उसने ससुराल में बता दिया कि रंजीत झगड़ा करके घर से कहीं चले गए हैं। उसने पुलिस में इसकी शिकायत की है। हालांकि एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि उसने कभी पुलिस को इस बारे में सूचना नहीं दी। वह सिर्फ परिजनों को थाने जाने से रोकना चाहती थी। फिर कुछ दिन बाद उसने परिजनों को बताया कि रंजीत मंडीदीप में नौकरी करते हैं। वह अब उनके साथ नहीं रहना चाहते हैं, इसलिए घर नहीं आ रहे हैं। उर्मिला बच्चों को भी ज्यादा किसी से नहीं मिलने देती थी।भोपाल में युवक काे सूअरों ने नोंच खाया:सबसे सख्त लॉकडाउन वाले कोलार क्षेत्र में युवक को नोंच-नोंचकर खा गए सूअर; एक दिन पहले घर से लापता था, 3 लोग हिरासत मेंकिराएदार ने कहा- बचाने गया थामामले में आरोपी बनाए गए किराएदार राजेश बिसोरिया ने बताया कि वह मोहन और उर्मिला का झगड़ा हो रहा था। वह बचाने के लिए चिल्ला रही थी। इसी कारण वह उसकी मदद करने गया था। मारपीट के दौरान उसकी हत्या हो गई। उसने उर्मिला के कहने पर ही मोहन का शव नदी किनारे फेंक दिया था। हालांकि पुलिस ने उर्मिला के साथ ही राजेश के अलावा दोनों नाबालिग बच्चों को भी अपराध में शामिल माना है।उर्मिला से 7 साल छोटा था मोहनउर्मिला की उम्र करीब 32 साल की है। उसकी बेटी 16 और बेटा 14 साल का है। शादी के कुछ साल बाद ही उसके 25 साल के मोहन से संबंध हो गए थे। मोहन उससे करीब 7 साल छोटा था।भोपाल में सूअरों द्वारा शव नोंचे जाने में सनसनीखेज खुलासा:जिस देवर के प्यार में महिला ने 5 साल पहले पति की हत्या कर घर में दफनाया, अब उसी को बेटे के साथ मिलकर मार डाला, शव नदी किनारे फेंक दिया


Source: Dainik Bhaskar May 30, 2021 08:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */