भोपाल / करणी सेना ने राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन में की फायरिंग, कहा- ये हमारे लिए आम बात - News Summed Up

भोपाल / करणी सेना ने राजधानी के हाई सिक्योरिटी जोन में की फायरिंग, कहा- ये हमारे लिए आम बात


Dainik Bhaskar Feb 05, 2019, 06:04 PM ISTगांधी भवन में हुआ सम्मेलनतीन राउंड की गई फायरिंगभोपाल। मंगलवार को राजधानी में हाई सिक्योरिटी जोन में गांधी भवन आयोजित राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के सम्मेलन में तीन राउंड फायर किए जाने का मामला सामने आया है। आयोजकों का कहना है कि राजपूतों के लिए फायर करना आम बात है।केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब सवर्णों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण लागू किया लेकिन मध्यप्रदेश सरकार ने अभी तक इस आरक्षण को लागू नहीं किया है। इस आरक्षण व्यवस्था का लागू करने की मांग को लेकर भोपाल में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना ने सभा बुलाई थी। सभा में कई करणी सेना के कई कार्यकर्ता हथियार लेकर आए थे। इसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने गांधी भवन परिसर में हवाई फायर किए।


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 11:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */