मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस सेवादल ने किया विरोध प्रदर्शन - News Summed Up

मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस सेवादल ने किया विरोध प्रदर्शन


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurTonkCongress Seva Dal Took This Step Against The Modi Government On Tuesday To Protest Against The Rising Prices Of Petrol, Diesel And LPG And Uncontrolled Inflation In The Country Including The District. मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान: पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम को लेकर कांग्रेस सेवादल ने किया विरोध प्रदर्शनटोंक 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकमंहगाई के विरोध में कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारियों की ओर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।जिले समेत देश भर में पेट्रोल डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दाम और अनियंत्रित महंगाई के विरोध में मंगलवार को कांग्रेस जिला सेवादल की ओर से गांधी पार्क स्थित पेट्रोल पंप पर मोदी सरकार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें पेट्रोल पंप पेट्रोल डीजल भरवाने आए वाहन चालकों से बढ़ती महंगाई को लेकर हस्ताक्षर करवाए गए।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में कांग्रेस की केंद्र सरकार के समय जब भी पेट्रोल-डीजल के दाम में थोड़ा सा इजाफा होता था तो भाजपा के लोग सड़कों पर आकर प्रदर्शन करते थे, लेकिन आज वहीं लोग सत्ता में बैठे हैं और जनता से पेट्रोल, डीजल के नाम पर जेब खाली की जा रही है। वर्तमान केंद्र सरकार को आमजन की कोई परवाह नहीं है। जिसका ना तो महंगाई पर नियंत्रण है और ना ही पेट्रोल-डीजल और रसाेई के दामों पर कंट्रोल है। सरकार के गलत नीतियों के कारण आमजन को 2 जून रोटी का इंतजाम करना भी मुश्किल हो रहा है। सेवादल के पदाधिकारियों ने बताया कि पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के बढ़ते दाम और महंगाई के विरोध में केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशन में 15 दिन तक केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध पखवाड़े के तहत विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उसी के तहत आज सेवा दल ने आमजन से हस्ताक्षर करवा कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।


Source: Dainik Bhaskar July 13, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */