मकान में आग लगने से चार लोग जिंदा जले: घर में पति-पत्नी, 2 बेटियां जली मिलीं, शारीरिक अक्षम थे 4 में से 3 सदस्य - News Summed Up

मकान में आग लगने से चार लोग जिंदा जले: घर में पति-पत्नी, 2 बेटियां जली मिलीं, शारीरिक अक्षम थे 4 में से 3 सदस्य


Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurIn An Attempt To Save The Sick Daughter, The Parents And Sister Were Also Surrounded By Fire That They Could Not Get Out. मकान में आग लगने से चार लोग जिंदा जले: घर में पति-पत्नी, 2 बेटियां जली मिलीं, शारीरिक अक्षम थे 4 में से 3 सदस्यजोधपुर के सुभाष नगर में इस मकान में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए।पाल रोड स्थित सुभाष नगर में रविवार शाम को एक मकान में लगी आग में एक परिवार के सभी चार लोग जिंदा जल गए। दमकलों ने आग पर काबू पाया। इसके बाद मकान के पिछले कमरे में वृद्ध माता-पिता सुभाष चौधरी (81) व नीलम चौधरी (76), बड़ी बेटी पल्लवी (50) और छोटी बेटी लावण्या (40) के कंकाल मिले। इसमें एक बेटी दिव्यांग थी। जबकि दूसरी बेटी सेंट पॉल्स स्कूल में टीचर थीं। आग के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस को भी प्रथमदृष्टया पूरा मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। पुलिस जांच के बाद ही मामले के खुलासे की बात कह रही है। देर रात एफएसएल टीम ने मौके पहुंची से साक्ष्य जुटा लिए। परिवार की तीसरी बेटी चंडीगढ़ में ब्याही हुई है। उसे इस घटना के बारे में सूचना दे दी गई है।टीचर बेटी पर थी, माता-पिता व निशक्त बहन की जिम्मेदारीसुभाष चौधरी करीब 21 साल पहले काजरी से रिटायर हुए थे। वे और उनकी पत्नी नीलम वृद्धावस्था के कारण चलने-फिरने में पूर्ण सक्षम नहीं थे। दोनों व्हीलचेयर या बैसाखी के सहारे ही घर के दैनिक काम कर पाते थे। वहीं छोटी बेटी लावण्या बचपन से ही निशक्त होने के कारण बिस्तर पर ही लेटी रहती थीं। ऐसे में बड़ी बेटी पल्लवी ही परिवार का एकमात्र सहारा थीं। वह शहर की एक निजी स्कूल में टीचर थीं। नौकरी के साथ सुबह-शाम का खाना, घरेलू कामकाज और मां-बाप व बहन को दवाइयां देने की जिम्मेदारी भी उसी पर थी। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान लग रही थी।शाम साढ़े पांच बजे से ही आ रही थी पड़ोसियों को बदबूसुभाष चौधरी के मकान के आसपास व पिछवाड़े में रहने वाले परिवारों ने बताया कि रविवार शाम साढ़े पांच बजे से बदबू आने लगी। कुछ पड़ोसियों ने एक-दूसरे से इसके बारे में बातचीत की, लेकिन किसी को यह अंदेशा नहीं हुआ कि मकान में आग लगने से चार लोग जल रहे हैं। इस लोमहर्षक घटना के बाद आसपास के लोग सहमे हुए हैं। इधर, कलेक्टर इंद्रजीतसिंह, पुलिस कमिश्नर जोस मोहन मौके पर पहुंचे आैर हालात का जायजा लिया आैर घटना के बारे में पड़ोसियों से भी बातचीत की।परिवार का पड़ोसियों से भी मेल-मिलाप नहीं थामामले के अनुसार काजरी से रिटायर्ड सुभाष चौधरी (81) परिवार सहित सुभाष नगर स्थित राम मंदिर के सामने मकान संख्या 129 में रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी नीलम चौधरी (76), बड़ी बेटी पल्लवी (50) आैर छोटी बेटी लावण्या (40) भी रहते हैं। पल्लवी सेंट पॉल्स स्कूल में टीचर थीं। जबकि सुभाष चौधरी एवं उनकी पत्नी उम्र एवं बीमारियों के चलते चलने फिरने में अक्षम थे। छोटी बेटी लावण्या भी दिव्यांग थीं। परिवार के तीन सदस्य निशक्त होने से बाहर ही नहीं आते थे। सुभाष चौधरी की बेटी पल्लवी ही बाहर निकलती थी। हालांकि पूरे परिवार का आस पड़ोसियों से मेल-मिलाप कम ही था।बड़ा सवाल: हादसा या सामूहिक खुदकुशी? मामला पूरी तरह संदिग्ध है। इतने बड़े हादसे में भी पड़ोसियों को चीख पुकार की कोई आवाज नहीं आई। बताया जा रहा है कि पल्लवी पूरी तरह एक्टिव थी, उसने बचाने के लिए किसी को आवाज क्यों नहीं लगाई? अगर आग का कारण शॉर्ट सर्किट भी मानें तो भी इतनी बड़ी आग एकाएक नहीं लगी होगी, ऐसे में मदद के लिए किसी को नहीं बुलाना और घर के सभी दरवाजे बंद होना सवाल खड़े करता है। अगर आग भीषण होती तो पूरा मकान खाक हो जाता, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सामूहिक आत्मदाह की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता।पड़ोसियों ने घर से धुआं उठते देखा तो फायरब्रिगेड बुलाईरविवार शाम तकरीबन 6:30 बजे पड़ोस मकान में रहने वाले अर्जुन राठी व पिछवाड़े के मकान में रहने वाले पार्षद अनिल गट्‌टानी ने रात 7:30 बजे चौधरी के मकान के बाहर तारों से धुंआ उठता देखा। इस पर दोनों को किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। दोनों ने पुलिस को सूचना दी। 9:20 बजे नगर निगम की दमकल व शास्त्रीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।घर अंदर से लॉक था, कमरे में मिले चारों कंकालमकान के सभी दरवाजे अंदर से लॉक होने के कारण पुलिस व दमकल कर्मचारियों को भी मशक्कत करनी पड़ी। दरवाजे तोड़ने के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। तब तक सुभाष, उनकी पत्नी नीलम के अलावा दोनों बेटियां पल्लवी व लावण्या जल चुकी थीं। चारों के कंकाल एक कमरे में पड़े थे।


Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 18:42 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */