मक्का फसल की सस्य क्रियाएं, जानें पूरी डिटेल - News Summed Up

मक्का फसल की सस्य क्रियाएं, जानें पूरी डिटेल


किसानों को मक्का की फसल से अच्छा उत्पादन पाने के लिए कई तरह के कार्यों को अपनाना होता है. अगर आप मक्का की खेती से अच्छी पैदावार पाना चाहते हैं, तो यह लेख एक बार जरूर पढ़ें. भारत में धान और गेहूं के बाद मक्का तीसरी सबसे महत्वपूर्ण खाद्य फसल है। जिसे खाद्य पदार्थों, हरे चारे और औद्योगिक कार्यों में कच्चे माल के रूप में प्रयोग किया जाता है। मक्का सभी अनाज वाली फसलों में से सबसे अधिक उत्पादकता (उपज/हेक्टेयर) देने वाली खाद्य फसल है। विश्व स्तर पर, मक्का को ‘खाद्य अनाजों की रानी’ के रूप में जाना जाता है क्योंकि इसमें सभी अनाज फसलों के अतिरिक्त सबसे अधिक आनुवंशिक उपज क्षमता होती है। यह फसल विभिन्न कृषि-जलवायु परिस्थितियों में खुद को ढाल कर अच्छी पैदावार देने में सक्षम है। इस फसल की खेती विश्व के 170 देशों में लगभग 206 मिलियन हेक्टेयर के क्षेत्र में की जाती है,जो वैश्विक अनाज उत्पादन में 1210 मिलियन टन का योगदान करती है (एफएओ स्टेट, 2021)।भारत में 2021-22 में खरीफ मक्का की खेती 8.15 मिलियन हेक्टेयर के क्षेत्र में की गई जिससे 21.24 मिलियन टन अनाज का उत्पादन हुआ। हरियाणा में खरीफ मक्का का क्षेत्रफल लगभग 9300 हेक्टेयर है जिसमें लगभग 28000 टन का उत्पादन और औसत उत्पादकता 30.1 क्विंटल/हेक्टेयर है। बदलते वातावरण की परिस्थितियों को देखते हुए मक्का की अधिक उपज प्राप्त करने हेतु हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय द्वारा बताई गई सस्य क्रियाएं इस प्रकार हैं।बीजाई का समय:-मक्का फसल की बीजाई का उचित समय 25 जून से 20 जुलाई तक होता है।मक्के की खेती के लिए मिट्टी का चुनावःमक्के को दोमट बालू से लेकर मिट्टी के दोमट तक की किस्मों में सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है।सामान्य पी एच के साथ उच्च जल धारण क्षमता वाली अच्छी कार्बनिक पदार्थ वाली मिट्टी को उच्च उत्पादकता के लिए अच्छा माना जाता है।नमी के प्रति संवेदनशील फसल होने के कारण विशेष रूप से अधिक नमी और लवणता वाली भूमि में मक्का न लगाए।खेत की तैयारीखेत की तैयारी के लिए जुताई 12-15 से.मी. एम ओ पी) और जिंक (40 किग्रा. कमबोज और प्रीति शर्माक्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, उचानी, करनालचौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय, हिसार


Source: Dainik Jagran June 21, 2023 01:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */