घटना के बाद से पत्नी अनु कुमारी बेसुध पड़ी है। वह पति के शव के पास बेसुध होकर बार-बार कह रही थी कि हमार पति सीधा साधा रहन तबो मार दिहलस हो दादा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव की महिलाएं किसी तरह उन्हें संभालने में लगी थीं।बिहार में मछली उधार नहीं देने पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सासाराम जिले के मंझौली थाना क्षेत्र के खैरा भूतहा गांव में शुक्रवार को युवक की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बताया जाता है कि मछली उधार में नहीं देने के विवाद में गांव के ही एक युवक ने अपने दोस्त बच्चाजी पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं घटना से मृतक के पांच छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।बताया जाता है कि मृतक बच्चाजी अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। मृतक के पिता स्व. बंगाली पासवान का पहले ही निधन हो चुका था। घर में पत्नी अनु कुमारी के अलावे तीन बेटियां और दो बेटे हैं, जिनकी परवरिश की जिम्मेदारी पूरी तरह बच्चाजी राम पर ही थी। वे मछली बेचकर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते थे। अचानक मौत से पूरे परिवार का सहारा छिन गया है।घटना के बाद से पत्नी अनु कुमारी बेसुध पड़ी है। वह पति के शव के पास बेसुध होकर बार-बार कह रही थी कि हमार पति सीधा साधा रहन तबो मार दिहलस हो दादा। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। गांव की महिलाएं किसी तरह उन्हें संभालने में लगी थीं। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर करीब तीन बजे मछली उधार देने को लेकर गांव के ही रविश लाल से बच्चाजी पासवान का विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपित ने गोली मार दी थी। गोली सीने में लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। डीएसपी सिंधु शेखर सिंह व संझौली थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बतायी कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Source: NDTV April 05, 2026 13:57 UTC