मथुरा के थाना कोसीकलां क्षेत्र के नवीपुर गांव के पास गौरक्षक संत चंद्रशेखर उर्फ ‘फरसा वाले बाबा' की मौत के विरोध में शुक्रवार तड़के छाता में दिल्ली-आगरा हाईवे पर गौरक्षकों ने जाम लगा दिया. मौत के बाद माहौल तनावपूर्णमौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में गौरक्षक और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए. लोगों ने फरसा बाबा की मौत नाराज होकर हाइवे जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की. यह भी पढ़ें- 8 गोलियां मार कैंपस में ही छात्र को मौत के घाट उतारा, वाराणसी के UP कॉलेज में छात्रों के दो गुटों में मारपीटगौरक्षा आंदोलन का प्रमुख चेहरा थे ‘फरसा वाले बाबा'फरसा वाले बाबा की मौत से क्षेत्र में शोक और आक्रोश दोनों है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि घटना में शामिल अपराधियों को जल्द से जल्द चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए.
Source: NDTV March 21, 2026 08:45 UTC