Hindi NewsLocalUttar pradeshMathuraDaughter Strangled To Death In The Greed Of Land, Police Disclosed The Incidentमथुरा में बेटी ने की पिता की हत्या: 23 बीघा जमीन के लालच में बेटी ने गला दबाकर की थी हत्या, पुलिस ने किया वारदात का खुलासामथुरा 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकइलाज कराने के लिए भरतपुर ले जा रही बेटी ने रास्ते मे पिता रमेश चंद्र की गला दबाकर हत्या की थी हत्या।मथुरा में रिश्तों को कलंकित करने का मामला सामने आया है। मांट थाना पुलिस ने जमीन के लालच में पिता की हत्या करने के आरोप में बेटी को गिरफ्तार किया है। थाना मांट क्षेत्र के नगला भूरे निवासी रमेश चन्द्र की 15 जुलाई को हत्या हुई थी।गला दबाकर की हत्याइस मामले में रमेश चन्द्र के दामाद चौहान सिंह ने अज्ञात के खिलाफ थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया तो हत्या का कारण गला दबाना आया। इसके बाद थाना प्रभारी भीम सिंह जावला ने जांच शुरू की तो शक की सुई रमेश चन्द्र की बड़ी बेटी मालती पर जाकर रुकी। पुलिस ने शक के आधार पर जब मालती से पूछताछ की तो उसने पिता की हत्या गला दबाकर करना स्वीकार कर लिया ।इलाज के बहाने ले जाकर गाड़ी में की हत्यापुलिस की पूछताछ में मालती ने बताया कि इलाज कराने के लिए वह अपने पिता को भरतपुर ले जा रही थी। रास्ते मे मालती ने पिता रमेश चंद्र की पीछे सीट पर चुपचाप गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने कहा कि पिता की मौत हो गई है और शव को वापस गांव ले आई। गांव वापस आने पर घर वालों को शक हुआ जिसके बाद मुकदमा लिखाया ।23 बीघा जमीन के लिए की हत्यापुलिस की गिरफ्त में आई मालती की शादी भरतपुर में हुई थी और वह ससुराल में ही रहती थी। जबकि उसकी दो छोटी बहन पिता के पास रहती थीं, क्योंकि उनके कोई भाई नहीं था। मालती को शक था कि पिता की करोड़ों रुपए की जमीन को छोटी बहनें न हड़प लें, इसी बात को लेकर वह परेशान रहने लगी और उसने अपने पिता की हत्या कर दी।
Source: Dainik Bhaskar July 22, 2021 15:33 UTC