मथुरा में महिला का शव मिला: पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया, कई दिन बाद मिली लाश, पुलिस नहीं पाई शिनाख्त - News Summed Up

मथुरा में महिला का शव मिला: पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया, कई दिन बाद मिली लाश, पुलिस नहीं पाई शिनाख्त


Hindi NewsLocalUttar pradeshMathuraUnknown Woman's Body Found Lying In A Drainमथुरा में महिला का शव मिला: पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया, कई दिन बाद मिली लाश, पुलिस नहीं पाई शिनाख्तMathura 19 घंटे पहलेकॉपी लिंकपुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।मथुरा के थाना कोतवाली वृन्दावन क्षेत्र में अक्रूर गांव के पास अज्ञात महिला का शव नाले में मिला है। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव नाले से निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।महिला के शरीर पर बंधा था पत्थरगुरुवार की शाम वृन्दावन पुलिस को सूचना मिली कि अक्रूर गांव के पास नाले में किसी महिला का शव पड़ा हुआ है। नाले में शव होने की सूचना किसी राहगीर ने पुलिस को दी। शव की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव को बाहर निकलवाने की कोशिश की तो पता चला महिला के शरीर मे पत्थर बंधा हुआ है। पुलिस ने किसी तरह शव को बाहर निकलवाया ।हत्या के बाद शव फेंके जाने की आशंकानाले से मिली महिला की लाश देखने से लग रहा है कि महिला की उम्र करीब 30 वर्ष के आस पास है। उसके दोनों बाजुओं पर टैटू बने हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि शव कई दिन पुराना हो सकता है। क्षत विक्षत अवस्था में मिले शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।शिनाख्त में जुटी पुलिसपुलिस अब यह जानने में जुट गई है कि कहीं किसी ने महिला की हत्या कर शव यहां तो नहीं फेंका। फिलहाल पुलिस महिला की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। सीओ सदर गौरव त्रिपाठी ने बताया कि महिला की शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।


Source: Dainik Bhaskar July 01, 2021 14:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */