मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने सुनीं वकीलों की समस्याएं: बोलीं-आगरा में हाईकोर्ट बेंच बनाने की पहल करूंगी - News Summed Up

मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने सुनीं वकीलों की समस्याएं: बोलीं-आगरा में हाईकोर्ट बेंच बनाने की पहल करूंगी


Hindi NewsLocalUttar pradeshMathuraMP Hema Malini Said In Mathura: I Will Take The Initiative To Set Up A High Court Bench In Agraमथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने सुनीं वकीलों की समस्याएं: बोलीं-आगरा में हाईकोर्ट बेंच बनाने की पहल करूंगीमथुरा 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकमहिला अधिवक्ताओं ने सांसद हेमा मालिनी से मुलाकात की।फिल्म एक्ट्रेस व मथुरा जिले से सांसद हेमा मालिनी ने वकीलों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। सांसद ने मुलाकात के दौरान कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए लोगों को सलाह दी।अधिवक्ताओं ने बताई सांसद को समस्याएंशहर के एक होटल में आयोजित सरकारी और अन्य वकीलों के साथ सांसद हेमा मालिनी ने बैठक की। महिला अधिवक्ताओं ने स्पेशल डीजीसी पास्को कोर्ट न्यायालय अलका उपमन्यु एडवोकेट के नेतृत्व में सांसद हेमा मालिनी को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। सांसद हेमा मालिनी ने वकीलों की समस्याएं सुनी और निराकरण कराने का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि एक प्रपोजल हाईकोर्ट की बेंच आगरा में स्थापना के लिए भेज रखा है। फिर से इसके लिए पहल करूंगी। उन्होंने बार एसोसिएशन को जो फंड दिया था वह क्यों लौट गया, इसके बारें में भी वह पता लगाएंगी।अधिवक्ताओं के लिए लगेगा आर ओ प्लांटसांसद ने वकीलों के लिए पेयजल संकट को दूर करने के लिए आरओ प्लांट लगाने की पहल करने की बात कही। उन्होंने वकीलों को अपने परिवार को तीसरी कोविड की लहर से बचाने के उपाय भी बताएं। कहा कि आप जागरूक हो, सबकी जिम्मेदारी है तीसरी लहर से अपने परिवार को सुरक्षित रखें।मुलाकात के दौरान यह रहे उपस्थितइस अवसर पर बार के अध्यक्ष सुशील शर्मा एडवोकेट, चंद्रमोहन अग्रवाल एडवोकेट, एडीजीसी भीष्म दत्त तोमर, एडीजीसी भगत सिंह, राजू सिंह, एडवोकेट सुभाष चतुर्वेदी, एडवोकेट महेश गौतम, हेमेंद्र भारद्वाज,आलोक शर्मा, राजस्व एडीजीसी प्रतिभा सिंह, राजेश तरकर, अनीता चावला ,चंद्रकांता भदौरिया ,पूजा शर्मा, ज्योति यादव, स्वरा शर्मा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Source: Dainik Bhaskar June 30, 2021 03:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */