Hindi NewsLocalMpShivraj Saluted Atalji By Tweeting, Said He Is Alive In Me In The Form Of His Speech, Thoughts, Knowledge And Poems. मध्य प्रदेश: शिवराज ने ट्वीट कर अटलजी को किया नमन, कहा- वह अपनी वाणी, विचार, ज्ञान और कविताओं के रूप में मुझमें जीवित हैंभोपाल 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकमुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि- मैं गांव से भोपाल पढ़ने आया था और छात्र रहते पहली बार चार बत्ती चौराहे पर जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को सुनापूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। लॉकडाउन की वजह से प्रदेश में कहीं भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा हैपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज दूसरी पुण्यतिथि है। लॉकडाउन की वजह से प्रदेश में कहीं भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जा रहा है। भोपाल में प्रदेश भाजपा कार्यालय में अटलजी के चित्र पर माल्यापर्ण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में चुनिंदा लोग ही भाग लेंगे। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर अटलजी को श्रद्धांजलि दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अटलजी को याद करते हुए उनके साथ अपना एक फोटो भी ट्वीट किया है।मैं गाँव से भोपाल पढ़ने आया था और छात्र रहते पहली बार चार बत्ती चौराहे पर जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को सुना। वो दिन था और आज का दिन है, वह अपनी वाणी, विचार, ज्ञान और कविताओं के रूप में मुझमें जीवित हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूँ। — Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 16, 2020मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि- मैं गांव से भोपाल पढ़ने आया था और छात्र रहते पहली बार चार बत्ती चौराहे पर जनसंघ के अध्यक्ष के रूप में स्व श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को सुना। वो दिन था और आज का दिन है, वह अपनी वाणी, विचार, ज्ञान और कविताओं के रूप में मुझमें जीवित हैं। उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन करता हूं।कमलनाथ का ट्वीटदेश के पूर्व प्रधानमंत्री , भारत रत्न , ओजस्वी वक्ता दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर शत - शत नमन।उनकी उदारवादी सोच , सिद्धांतो व मूल्यों पर आधारित राजनीति , स्पष्टवादिता ने उन्हें सभी दलो में लोकप्रिय बनाये रखा।उनके आदर्श , विचार , सोच आज भी प्रासंगिक है। pic.twitter.com/f8Xl9hSMav — Office Of Kamal Nath (@OfficeOfKNath) August 16, 2020दिग्विजय सिंह ने भी दी श्रद्धांजलि
Source: Dainik Bhaskar August 16, 2020 04:13 UTC