खास बातें गृह मंत्रालय ने शुरू की कार्रवाई: सूत्र मेडल भी वापस लिए जा सकते हैं:सूत्र धरना-प्रदर्शन में शामिल होने से नाराज़गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के धरने में शामिल 5 अफ़सरों के ख़िलाफ़ कार्रवाई शुरू कर दी है. सूत्रों के मुताबिक कोलकाता के पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार (Rajeev Kumar) समेत इन सभी अफ़सरों के मेडल भी वापस लिए जा सकते हैं. गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि पुलिस अधिकारियों से उम्मीद की जाती है कि वह तटस्थ बने रहें, लेकिन धरने में शामिल होकर उन्होंने राजनीतिक रुख अपनाया है. हालांकि बंगाल सरकार आदेश का पालन करने के लिए बाध्य नहीं है, लेकिन यह केवल राज्य और केंद्र सरकार के बीच तनाव को और बढ़ाएगा. ममता बनर्जी को इस दौरान विपक्षी दलों का भरपूर समर्थन मिला.
Source: NDTV February 07, 2019 11:26 UTC