पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में प्रस्तावित सीएम योगी आदित्यनाथ की रैली (CM Yogi Adityanath in Bengal) को बंगाल सरकार ने अब तक इजाजत नहीं दी है. इतना ही नहीं, बंगाल में बीजेपी नेता शहनवाज हुसैन की रैली को भी मंजूरी नहीं दी गई है. बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पुरुलिया के लिए निकल चुके हैं. बता दें कि सीएम योगी की जहां पुरुलिया में रैली होनी थी, वहीं शहनवाज हुसैन की मुर्शिदाबाद में. शवनवाज हुसैन ने कहा, ‘ममता बनर्जी की सरकार ने मुर्शिदाबाद में मेरी सभा को इजाजत न देकर मुझे रोकने की कोशिश की है, लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं और न ही रूकने वाला हूं.'
Source: NDTV February 05, 2019 08:55 UTC