महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली, पुतला जलाया, प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी - News Summed Up

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली, पुतला जलाया, प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी


Hindi NewsLocalRajasthanKotaThe Funeral Procession Of The Central Government Was Taken Out, The Effigy Was Burnt, Social Distancing Was Blown Away In The Demonstration Kota Rajasthanमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल: केंद्र सरकार की शव यात्रा निकाली, पुतला जलाया, प्रदर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ीमहंगाई के विरोध में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में कांग्रेस का केंद्र सरकार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। यूथ कांग्रेस नेता राजीव शर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नेहरू पार्क से कलेक्ट्री तक रैली निकाली। रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ता पीएम व वित्त मंत्री के पुतले कंधे पर लेकर चल रहे थे। शव यात्रा के कलेक्ट्री पर पहुंचने पर पुतलों को जलाया प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला व यूथ कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ी।रैली में कांग्रेसी कार्यकर्ता पीएम व वित्त मंत्री के पुतले कंधे पर लेकर चल रहे थे।राजीव गौतम ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की अर्थ व्यवस्था चौपट हो गई है। पेट्रोल डीजल गैस सहित जरूरत की चीजों के भाव लगातार बढ़ रहे है। महंगाई से आमजन परेशान है। उसके बाद भी मोदी सरकार महंगाई पर लगाम लगाने के प्रयास नहीं कर रही है। देश आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। देश का युवा व महिलाएं परेशान हो रहे है। ये सांकेतिक प्रदर्शन है। केंद्र सरकार ने नीतियों में बदलाव कर महंगाई पर लगाम नहीं लगाई तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar July 26, 2021 07:18 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */