Hindi NewsLocalBiharCongress's Cycle Rally Against Inflation In Patnaमहंगाई के खिलाफ कांग्रेस की साइकिल, टमटम और बैलगाड़ी: पटना में बढ़ती कीमतों के विरोध में सड़क पर उतरे कांग्रेसी, बोरिंग रोड से गांधी मैदान तक निकाली रैलीटमटम पर बैठीं कांग्रेस नेत्रियां।कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को महंगाई के खिलाफ बोरिंग रोड चौराहे से लेकर गांधी मैदान तक साइकिल रैली निकाली। हल्की बारिश के बीच निकली इसमें लोग साइकिल के अलावा टमटम, बैलगाड़ी और घोड़े पर सवार होकर आए। बोरिंग रोड से बेली रोड जाने के दौरान बिहार म्यूजियम के पास प्रशासन ने बैल गाड़ी और टमटम सवार लोगों को रोक दिया। इसके बाद कांग्रेस नेता नारेबाजी करने लगे। महिलाएं गैस सिलेंडर लेकर प्रदर्शन कर रही थीं।महंगाई पर उधार की साइकिल से कांग्रेस का प्रदर्शनकुछ नेताओं को पैदल गांधी मैदान तक जाना पड़ा। गांधी मैदान जाकर कांग्रेस की रैली खत्म हो गई। इसमें प्रदेश प्रभारी भक्त चरण दास, प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया।गांधी मैदान में मौजूद कांग्रेस नेता।साइकिल रैली में बच्चों का हो रहा इस्तेमालसाइकिल रैली में एक बच्चा नजर आया। वह कांग्रेस पार्टी का पट्टी लगाए हुआ था। भास्कर ने जब बच्चे से पूछा कि यहां क्यों आए हो? सिर पर क्या लगाए हो? यह किस पार्टी का झंडा है तो उसने चुप्पी साध ली। बच्चे से जब यह पूछा गया कि वह किस कक्षा में पढ़ता है तो उसने कहा कि पहली क्लास में पढ़ता है।साइकिल रैली में मौजूद बच्चा।मोदी सरकार ने बड़े पूंजीपतियों को दे रखी है लूट की छूटकांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने कहा कि- 'देश में पिछले 7 सालों से मोदी महंगाई है। लूट की छूट नरेंद्र मोदी सरकार ने बड़े पूंजीपतियों को दे रखी है। सरकार का रोल किसी भी चीज में नहीं दिख रहा। यह अब तक की सबसे अक्षम सरकार है। पेट्रोलियम, खाद्य पदार्थ, खाद्य तेल, दवाई के मूल्य पर सरकार नियंत्रण ही नहीं करना चाहती। तेल कंपनियां भारत सरकार की है। पेट्रोलियम के उत्पादक के लिए मुनाफे की लूट के लिए ऐसा हो रहा है। इसलिए सरकार कदम नहीं उठा रही।
Source: Dainik Bhaskar July 17, 2021 06:19 UTC