Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurIn Udaipur, Congress Workers Protested By Making A Stove post, Where "no More Modi Government"महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस: उदयपुर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने चूल्हा-चौकी कर जताया विरोध, कहां "नो मोर मोदी सरकार"उदयपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकदेहली गेट पर चूल्हे पर खाना बनाते कांग्रेसी कार्यकर्ता।देशभर में बढ़ती महंगाई के खिलाफ बुधवार को राजस्थान कांग्रेस की ओर से प्रदेशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। जिसके तहत इसी कड़ी में उदयपुर में भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने देहली गेट पर धरना प्रदर्शन देकर महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान बड़ी महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही चूल्हा चौकी कर मोदी सरकार से महंगाई कम करने की अपील की।रसोई गैस की बढ़ती कीमत के खिलाफ विरोध करते कांग्रेसी पार्षद।प्रदेश कांग्रेस सचिव पंकज शर्मा ने कहा कि यह राजस्थान समेत देशभर में महंगाई अपने रिकॉर्ड तोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम शतक लगा चुके हैं। वहीं अब गैस सिलेंडर की कीमत आसमान छूने लगी है। जिसके बाद महंगाई की मार की वजह से आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। ऐसे में केंद्र सरकार को पेट्रोल डीजल पर लगाए गए टैक्स को कम रसोई गैस के दाम भी घटाने चाहिए। ताकि आम आदमी का घर आसानी से चल सके। शर्मा ने कहा कि अगर समय रहते केंद्र सरकार महंगाई पर अंकुश नहीं लगाएगी। तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 11:37 UTC