महाकाल मंदिर में निशुल्क दर्शन व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन - News Summed Up

महाकाल मंदिर में निशुल्क दर्शन व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन


महाकाल मंदिर में निशुल्क दर्शन व्यवस्था के लिए आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शनMahakal Darshan: उज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। सप्ताह में सिर्फ चार दिन महाकाल मंदिर में ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर के निशुल्क दर्शन कराने की व्यवस्था का सोमवार दोपहर आम आदमी पार्टी ने विरोध किया। कार्यकर्ता, जिला अध्यक्ष सुबोध स्वामी के नेतृत्व में हरसिद्धि माता मंदिर चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से झांझ, मंजीरे बजाते, ओम नम: शिवाय जाप करते महाकाल मंदिर पहुंचे। मंदिर के बाहर धरने पर बैठ मंदिर प्रशासन को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।इस दरमियान सप्ताहभर पहले तेज हवा चलने से श्री महाकाल महालोक में पेडस्टल से गिरकर खंडित हुई सप्त ऋषियों की मूर्तियों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सरकार पर भ्रष्टाचार करने वालों को बचाने के आरोप लगाए।प्रदर्शन में ओमप्रकाश मौर्य, योगेश मीणा, अभिषेक शर्मा, भेरूलाल चावड़ा, अक्षय पाटीदार, दिलीप परिहार, महेश तिवारी, राजेश बनिया, रोशन सिंह सिकरवार, अरुण पोद्दार, जितेंद्र पाटीदार, अर्जुन गुर्जर, इंदर सिंह पटेल आदि शामिल थे।सरकार आने पर महाकाल के दर्शन निश्शुल्क होंगेउज्जैन (नईदुनिया प्रतिनिधि)। प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री और वर्तमान विधायक जयवर्धन सिंह रविवार को उज्जैन आए। उन्होंने महाकाल मंदिर में पूजन कर शहीद पार्क पर युवा कांग्रेस द्वारा रखी पर्दाफाश आम सभा में भारतीय जनता पार्टी और मध्यप्रदेश की सरकार पर जुबानी निशाना साधा। श्री महाकाल महालोक के निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कहा कि बस पांच महीने और रूक जाइये। कांग्रेस की सरकार बनने वाली है। हमारी सरकार आने पर महाकाल मंदिर में नि:शुल्क दर्शन कराएंगे। भ्रष्टाचार करने वाले सारे नेता, जनप्रतिनिधि, अफसर जेल जाएंगे।Posted By: Nai Dunia News Network


Source: Dainik Jagran June 06, 2023 20:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */