महागठबंधन की रणनीति बैठक में AIMIM-BSP नदारद, फिर भी तेजस्वी बोले-जीतेंगे तो हमारे राज्‍यसभा उम्‍मीदवार ही - News Summed Up

महागठबंधन की रणनीति बैठक में AIMIM-BSP नदारद, फिर भी तेजस्वी बोले-जीतेंगे तो हमारे राज्‍यसभा उम्‍मीदवार ही


राज्य ब्यूरो, पटना। राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन ने मंगलवार को मैराथन बैठक की। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सरकारी आवास एक पोलो रोड में हुई बैठक में राजद, कांग्रेस, वामदल एवं आईआईपी विधायक सम्मिलित हुए। लगभग तीन घंटे तक चली इस बैठक में महागठबंधन ने राज्यसभा प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह की चुनाव में जीत का दावा किया। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का दावा संख्या बल हमारे साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए तेजस्वी ने दावा किया कि संख्या बल हमारे पास है, जीत पक्की है। हालांकि बसपा एवं एआईएमआईएम के विधायकों ने इस बैठक से किनारा कर लिया।बैठक में विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विधायकों बताया गया कि किस तरह वोट करना है ताकि एक भी मत बेकार न जाए।बताया गया मतदान का तरीका मतदान के दौरान अपना कलम उपयोग नहीं करने की नसीहत दी गई। तेजस्वी ने कहा कि बिहार की जनता ने महागठबंधन को अपार वोट दिया है। एक करोड़ 90 लाख लोगों का समर्थन हमारे गठबंधन के पास है। जनभावना महागठबंधन के साथ है। चुनाव में जीत का दावा करते हुए तेजस्वी ने कहा कि राजद अपने राज्यसभा प्रत्याशी अमरेंद्र धारी सिंह की जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है।


Source: Dainik Jagran March 10, 2026 23:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */