नया ग्रिल और LED DRL आगे की तरफ महिंद्रा थार में कुछ बदलाव किए गए हैं। कंपनी ने इस बार ग्रिल को बदला दिया है। इसमें 6 स्लैट ग्रिल मिलती है जो पुरानी थार के मुकाबले थोड़ी कॉम्पैक्ट है। साइड फेंडर्स पर इंडिकेटर्स दिए गए हैं। खास बात यह है कि इंडिकेटर्स के साथ LED DRL भी दी गई है। कार में 226mm का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है, जो ऑफ रोडिंग के लिए परफेक्ट रहेगा।18 इंच वील्ज और LED टेललाइट कार में नए फ्रंट बंपर और मल्टी-स्पोक सिल्वर अलॉय वील्ज मिलते हैं। ये 18 इंच के अलॉय वील्ज हैं, जो इस सेग्मेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं। पीछे की तरफ भी कार को LED सिग्नेचर के साथ नई टेललाइट और Split टेलगेट दिया गया है। इसमें रूफ के भी नए ऑप्शन दिए गए हैं। आपको हार्ड टॉप के अलावा, फर्स्ट-इन-क्लास Convertible Top और एक सॉफ्ट टॉप का ऑप्शन भी दिया गया है।नया पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स इंजन की बात करें तो नई थार पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन के साथ आएगी। इसमें BS6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन और 2.0 लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन मिलेगा। खास बात है कि अब आपको 6 स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलेगा। डीजल इंजन 130bhp की पावर और 320Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं पेट्रोल इंजन 187 bhp पावर और 380Nm टॉर्क जेनरेट करता है।बिलकुल नया इंटीरियर नई थार में सबसे ज्यादा बदलाव इसके इंटीरियर में देखने को मिलेंगे। इसमें पहली बार 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले के सपोर्ट के साथ आएगा। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें रूफ माउंटेड स्पीकर्स मिलेंगे। कार में स्टिरिंग माउंटेड कंट्रोल भी दिए गए हैं। साथ ही फ्रंट सीट में Height अजस्टमेंट और स्टिरिंग में Tilt अजस्टमेंट का फीचर दिया गया है। इसके अलावा पावर विंडोज, इलेक्ट्रिकली अजस्टेबल ORVMs और रिमोट फ्लिप की के साथ सेंट्रल लॉकिंग मिल जाती है।
Source: Navbharat Times August 16, 2020 08:48 UTC