Hindi NewsEntertainmentBollywoodPardes Actress Mahima Chaudhary Was Talking With Smiling On Death Of Raj Kaushal, Users Said Have Sold Shameमहिमा की फजीहत: राज कौशल के निधन पर मुस्कुराते हुए बात कर रही थीं परदेस की एक्ट्रेस महिमा चौधरी, यूजर्स बोले- शर्म बेच खाई है13 घंटे पहलेकॉपी लिंकमंदिरा बेदी के पति राज कौशल के निधन पर पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री गमगीन है। महज 49 साल की उम्र में राज के जाने पर कई सेलेब्स ने दुख जाहिर किया। पर परदेस फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी ने जब राज कौशल के निधन पर बात की, तो अंदाज और लहजा उनकी फजीहत की वजह बन गया। दरअसल, मुंबई के मार्केट में जब पैपराजी ने उनसे राज के बारे में सवाल पूछा तो वो मुस्कुराकर बात करती नजर आईं। तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो यूजर्स ने महिमा को ट्रोल किया। एक यूजर ने कहा कि इन लोगों ने शर्म बेच खाई है।बेटी के साथ मुंबई के मार्केट में थीं महिमामहिमा मुंबई के मार्केट में अपनी बेटी अरियाना के साथ नजर आईं। इसी दौरान उन्हें पेपराजी ने देखा और फोटो क्लिक करने लगा। उसने राज कौशल के निधन के बारे में पूछा तो महिमा ने अपनी यादें शेयर कीं। बताया कि वो और राज किस तरह से मुंबई में घूमा करते थे। इस दौरान महिमा ने अपने मोबाइल पर राज के बचपन की एक फोटो भी दिखाई।राज पर बातचीत के दौरान महिमा काफी मुस्कुरा रही थीं। ये तस्वीरें जब सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो यूजर्स ने जमकर महिमा को खरी-खोटी सुनाई। ये यूजर ने इसे असंवेदनशील तो दूसरे ने शर्मनाक बताया। एक यूजर ने कहा कि किसी की मौत पर भी ये लोग मुस्कुराते हुए ही जाएंगे।वैलेंटाइन डे पर की थी राज और मंदिरा ने शादीराज को गुरुवार सुबह 4:30 बजे हार्ट अटैक आया जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मंदिरा ने पति की अर्थी को कंधा दिया था। मंदिरा से राज की पहली मुलाकात 1990 में फिल्ममेकर मुकुल आनंद के घर पर हुई थी। उस समय राज आनंद के चीफ असिस्टेंट हुआ करते थे। ये वो वक्त था जब मंदिरा 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की वजह से स्पॉटलाइट में आ चुकी थीं। राज से मंदिरा की नजदीकियां तब बढ़ीं जब एक ऑडिशन के सिलसिले में दोनों मिले। यहीं से इनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। दोनों ने 9 साल तक डेटिंग की और फिर 1999 में दोनों ने शादी कर ली। दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने शादी के लिए प्यार के इजहार के दिन यानी वेलेंटाइन डे को चुना था।
Source: Dainik Bhaskar July 02, 2021 06:45 UTC