1 /6 रसोड़े में कौन था? बीते कई दिनों से इस सवाल पूरा इंटरनेट झूम रहा है। दरअसल, रसोड़े की कहानी तब शुरू हुई, जब म्यूजिक प्रोड्यूसर यशराज मुखाटे ने पॉपुलर टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ के किरदार कोकिलाबेन के डॉयलॉग- ‘कुकर में से चने निकाल दिए और खाली कुकर गैस पर चढ़ा दिया…’ को एक मस्त रैप बना दिया। इसके बाद इंटरनेट की पब्लिक- मैं थी, तुम थी, कौन था? वो कौन था जिसने रसोई की गैस पर खाली कुकर चढ़ाया? की दावानी हो गई। कितने ही मीम्स बन चुके हैं इस पर। अब एक लड़की ने इस रैप पर ऐसा नृत्य किया है कि लोग उनके मुरीद हो गए।
Source: Navbharat Times August 28, 2020 06:11 UTC