महिला के साथ मारपीट, नकदी व गहने ले गए - News Summed Up

महिला के साथ मारपीट, नकदी व गहने ले गए


Hindi NewsLocalRajasthanChuruSujangarhWoman Assaulted, Cash And Jewelry Taken Awayमहिला के साथ मारपीट, नकदी व गहने ले गएसुजानगढ़ 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकसुजानगढ़ | भोजलाई रोड पर रहने वाली एक महिला के साथ पड़ोसी व कुछ अन्य लोगों ने घर में घुसकर मारपीट कर नकदी, गहने सहित मोबाइल छीनने का कोतवाली थाने में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने बताया कि मुन्नी कंवर पत्नी सज्जन सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पति विदेश में रहते हैं। वह घर में भांजी और आठ महीने की बच्ची के साथ रहती है।मंगलवार को पड़ोस की पूजा भार्गव एक महिला के साथ गुड्डू व राजू सहित कुछ युवकों की मदद से उसके घर में घुस गई और उसके साथ मारपीट की। पूजा ने चाकू व लाठियों से डराकर बंधक बना लिया। आलमारी में रखे 47 हजार रुपए, गहने व मोबाइल छीन कर ले गई। भांजी के साथ मारपीट की और बच्ची को पटक दिया। शोर करने पर पड़ोसी आए, लेकिन पूजा व अन्य उसे जान से मारने की धमकी देकर गए।


Source: Dainik Bhaskar July 21, 2023 06:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */