महिला ने टॉयलेट को किया फ्लश, अंदर बैठे थे 4 सांप, फिर! - News Summed Up

महिला ने टॉयलेट को किया फ्लश, अंदर बैठे थे 4 सांप, फिर!


australian woman finds four snakes inside blocked toilet tank news goes viralसांप का नाम सुनते ही आधा सांस रूक जाता है। दिख जाए तो पता नहीं चलता कि क्या करे इंसान। हुआ ये कि एक महिला गई टॉयलेट में। वहां जाकर उसने फ्लश किया। उसे कुछ गड़बड़ लगी। फिर उसने देखा कि इस फ्लश टैंक के अंदर एक नहीं… चार-चार सांप बैठे हैं।फ्लश नहीं हो रहा थासीएनएन की खबर के मुताबिक, Sofie Pearson नॉर्थ क्वींसलैंड में रहती हैं। बीते रविवार वो अपने बाथरूम में गई। उन्होंने टॉयलेट जाकर फ्लश को पुश किया। लेकिन वो चला नहीं। वो कहती हैं, ‘मैं कंफ्यूज थी, तो मैंने सोचा कि मैं इसे हटाकर देखती हूं।’ इसके बाद उन्होंने देखा कि इसके अंदर चार सांप बैठे हैं।फिर उन्होंने क्या किया? जैसे ही उन्होंने देखा कि इसके अंदर चार सांप हैं तो बिना कुछ सोचे समझे उन्होंने इसे तुरंत बंद कर दिया। इनमें से सबसे बड़ा सांप 3.2 फीट का था। बाद में उन्होंने अपने दोस्त को बुलाया। उसने सांपों को बाहर निकाला और खाली खेत में छोड़ दिया।Pics Source: CNN


Source: Navbharat Times August 28, 2020 08:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */