माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से रथ सप्तमी तक चलने वाले सात दिवसीय माघी गणेश उत्सव की शुरुआत सोमवार 19 जनवरी से हो जा रही है।-माघी गणेशोत्सव का समापन रथ सप्तमी पर रविवार 25 जनवरी को मूर्ति विसर्जन के साथ होगा। वरद विनायक चतुर्थी गुरुवार 22 जनवरी को विभिन्न शुभ संयोगों में माघी गणेश जयंती के रूप में धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको ध्यान में रखते हुए सभी सार्वजनिक माघी गणेश मंडलों में बप्पा की ऊंची मूर्तियों का आगमन एक सप्ताह पूर्व से ही शुरू हो गया है।
Source: Dainik Bhaskar January 20, 2026 04:28 UTC