'माता-पिता का साथ ना होना भी अच्छी बात है' दरअसल, एक इंटरव्यू में जब सैफ अली खान से पूछा गया कि आपने अपने बच्चों (सारा और इब्राहिम) को तलाक के बारे में कैसे बताया तो इस पर उन्होंने कहा, 'यह दुनिया की सबसे बुरी चीज थी। यह कुछ ऐसा था, जिसे मैं कभी भी ठीक नहीं कर सकूंगा। मैं जब भी सोचता हूं कि काश यह कुछ अलग तरीके से हुआ होता, तो मुझे अपने बच्चों से दूर नहीं होना पड़ता। मुझे नहीं लगता कि मैं कभी इस बात से ओके हो पाऊंगा। अभी भी कुछ चीजें हैं, जो कभी भी मुझे इस मामले में शांति नहीं देंगी। मैं उस वक्त केवल 21 साल का था। आज चीजें काफी बदल गई हैं। सभी बच्चे चाहते हैं कि उनके माता-पिता हमेशा साथ रहें, लेकिन उन्हें समझना पड़ेगा कि माता-पिता दोनों ही अलग-अलग ईकाई हैं। अपनी बात को जारी रखते हुए सैफ ने आगे कहा, 'जब हम तलाक ले रहे थे, तो मैंने अपने दोनों बच्चों से कहा था कि जिंदगी खूबसूरत चीज है, जिसे शिकायतों में गंवाने का कोई मतलब नहीं है। कई बार, माता-पिता का एक साथ ना होना भी सबके लिए अच्छी बात हो सकती है।' खैर, सैफ अकेले नहीं हैं, जिन्हें आज भी तलाक की पीड़ा कसोट रही हो बल्कि एक्टर के जैसे हर मां-बाप तलाक लेते समय ऐसी भावनाओं से अभिभूत होते हैं, जिन्हें शब्दों में उतारना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है।खराब शादी में बच्चे हमेशा हैं पीसते हम मानते हैं कि कपल्स के बीच जब रिश्ते पूरी तरह बिगड़ जाते हैं, तो उनका ज्यादा दिन साथ रहना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, ऐसे समय में जरूरी है कि आप दोनों ही बैठकर बात करें और किसी सही निष्कर्ष पर पहुंचें। ऐसा इसलिए क्योंकि आपके बढ़ते मतभेद का शिकार आपका बच्चा भी हो सकता है, जिस पर न केवल आप दोनों के अलग होने का गलत प्रभाव पड़ेगा बल्कि वह दोनों से कटना भी शुरू कर देगा। सैफ-अमृता जब अलग हो रहे थे, तो उन्होंने अपने दोनों बच्चों को बताने के लिए प्यार भरा रास्ता अपनाया था, जोकि ने केवल उनके लिए बल्कि उनके बच्चों के लिए भी सही कदम साबित हुआ। यही एक कारण भी है कि सारा और इब्राहिम के रिश्ते आज करीना कपूर खान संग काफी अच्छे हैं, जिसका जिक्र सारा ने अपने एक इंटरव्यू में भी किया था। 'जब डैडी ने मुझे बताया कि वह और करीना शादी कर रहे हैं, तो मैंने सबसे पहले मां से पूछा था कि मैं क्या पहनूंगी? मॉम उस वक्त काफी सपोर्टिव थीं और इस बात पर पूरा ध्यान दे रही थीं कि मुझे क्या पहनना चाहिए। उन्होंने अबू जानी और संदीप से लहंगा डिज़ाइन करवाकर मुझे गिफ्ट किया जिसे मैंने शादी अपने अब्बा की शादी में पहना था।'
Source: Navbharat Times May 26, 2021 06:56 UTC