लेकिन अब आप मात्र 1 रुपए में अपना लाखों रुपए का बीमा कवर पा सकते हैं, जिससे आपका व आपके परिवार का भविष्य सुरक्षित रहेगा. जिसमें मात्र 1 रुपए महीने प्रीमियम का भुगतान करने पर 2 लाख रुपए का गारंटीड बीमा कवर मिलता है. बता दें कि पीएमएसबीवाई योजना में सालाना 12 रुपए का प्रीमियम भरना होता है, यानि की महीने में 1 रुपए. 2 लाख रुपए का बीमा कवरप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में बीमा करवाने वाले धारक की यदि किसी दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है, या वह पूरी तरह से विकलांग को जाता है तो इस स्थिति में विकलांग को या मृतक के परिवार को 2 लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाता है. इसके अलावा यदि बीमा धारक आंशिक रुप से विकलांग हो जाता है तो उसे एक लाख रुपए का बीमा कवर दिया जाता है.
Source: Dainik Jagran November 02, 2022 16:44 UTC