Hindi NewsLocalGujaratIn Just 12 Hours, 11 Inches Of Rain Fell In Umargaon And 10 Inches In Daman, Heavy Rain Is Expected In South Gujarat In The Next Five Days. मानसून: सिर्फ 12 घंटे में ही उमरगांव में 11 तो दमण में 10 इंच हो गई बारिश, अगले पांच दिनों में दक्षिण गुजरात में भारी बारिश होने का अनुमानअहमदाबाद 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकबारडोली शहर के आशापुरी माता मंदिर सर्कल के पास पानी भरने से एक वैन फंस गई।गुजरात में रविवार को मूसलाधार बारिश हुई। समुद्र में उठे लो प्रेशर और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण दक्षिण गुजरात में 11 इंच तक भारी बारिश हुई। वलसाड जिले के उमरगांव में 11 इंच, दमण में 10, वापी में 9 इंच बारिश हुई। अहमदाबाद में दिनभर घने बादल छाए रहे, पर बारिश नहीं हुई। संघ प्रदेश दमण समेत वलसाड जिले में रविवार को मूसलाधार बारिश होने से निचले इलाकों में पानी भर गया।उमरगांव में सुबह 4 से शाम को 4 बजे तक 12 घंटे में 10.5 इंच मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया।उमरगांव में सुबह 4 से शाम को 4 बजे तक 12 घंटे में 10.5 इंच मूसलाधार बारिश होने से जगह-जगह पानी भर गया। उमरगांव में सुबह 6 से 8 बजे तक दो घंटे में 8.5 इंच बारिश हुई। इसके अलावा संघ प्रदेश दमण में 10, वापी में 9, नवसारी में 8, वलसाड में 6, कपराडा में 4 और पारडी में 3.5 इंच बारिश हुई।बीलीमोरा में निचले इलाकों में स्थित कई घरों में पानी भर गया।कहां कितनी बारिश (बारिश इंच में)उमरगांव 11 गणदेवी 9.5 दमण 9.5 वापी 9 चीखली 8 जलालपोर 8 नवसारी 7.5 खेरगाम 7.5 वलसाड 6 तिलकवाड़ा 4.8 कामरेज 4.5 सूरत 2
Source: Dainik Bhaskar July 19, 2021 06:11 UTC