मानसून से पहले जागा नगर निगम: जनता की शिकायतों के बाद अब 70 वार्ड में शुरू होंगे विकास कार्य, 8 करोड़ 65 लाखों रुपए खर्च करेगा नगर निगम - News Summed Up

मानसून से पहले जागा नगर निगम: जनता की शिकायतों के बाद अब 70 वार्ड में शुरू होंगे विकास कार्य, 8 करोड़ 65 लाखों रुपए खर्च करेगा नगर निगम


Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurAfter The Complaints Of The Public, Now Development Work Will Start In 70 Wards, The Municipal Corporation Will Spend Rs 8 Crore 65 Lakhsमानसून से पहले जागा नगर निगम: जनता की शिकायतों के बाद अब 70 वार्ड में शुरू होंगे विकास कार्य, 8 करोड़ 65 लाखों रुपए खर्च करेगा नगर निगमउदयपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकताराचंद जैन की अध्यक्षता में हुई निर्माण समिति की बैठक।मानसून की दस्तक के साथ ही उदयपुर नगर निगम एक्टिव मोड में आ गया है। जिसके बाद अब नगर निगम द्वारा शहर की बदहाल सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही वार्ड स्तर पर विकास कार्य शुरू करवाए जाएंगे। इसके लिए निर्माण समिति ने आठ करोड़ 65 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके तहत वार्ड पार्षद की अनुशंसा पर क्षेत्रीय समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य करवाए जाएंगे। नगर निगम निर्माण समिति के अध्यक्ष ताराचंद जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण की वजह से विकास कार्यों की रफ्तार धीमी हो गई थी। जिससे शहर की जनता को भी परेशानी का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब नगर निगम युद्ध स्तर पर अभियान के तहत हर वार्ड में विकास कार्य करवाएगा। ताकि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या का सामना शहरवासियों को न करना पड़े।नगर निगम की बैठक में नाराजगी जाहिर करते पार्षद।वहीं बैठक में गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारी विकास कार्यों में भी अपनी मनमानी चला रहे हैं। वार्ड के पार्षद से बिना पूछे ही उनके क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू किए जाते हैं। जिसका नुकसान न सिर्फ क्षेत्रीय पार्षद बल्कि वार्ड की जनता को भी उठाना पड़ रहा है। ऐसे में लापरवाह और दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।


Source: Dainik Bhaskar June 04, 2021 06:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */