'माफी नहीं मांगी तो नहीं होने देंगे कार्यक्रम...', सिंगर मासूम शर्मा को सरपंचों ने दी चेतावनी - News Summed Up

'माफी नहीं मांगी तो नहीं होने देंगे कार्यक्रम...', सिंगर मासूम शर्मा को सरपंचों ने दी चेतावनी


संवाद सहयोगी, टोहाना (फतेहाबाद)। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा द्वारा जींद में कथित रूप से सरपंचों के अपमान के मामले का विरोध अब टोहाना तक पहुंच गया है। इस प्रकरण को लेकर हरियाणा सरपंच एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी जारी की है।एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष रणबीर गिल ने कहा कि यदि मासूम शर्मा सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि माफी नहीं मिलने की स्थिति में प्रदेश की पंचायतें अपने-अपने क्षेत्रों में उनके किसी भी कार्यक्रम की अनुमति नहीं देंगी।रणबीर गिल ने कहा कि सरपंचों की ताकत केवल हरियाणा तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के गांवों में उनका प्रभाव है, जिससे शर्मा को हर स्थान पर विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यक्रमों के दौरान सिंगर नशे की हालत में रहते हैं, जिससे कई बार विवाद की स्थिति बन जाती है।साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि कलाकार द्वारा अपने प्रशंसकों पर हमला करवाने के आरोप सामने आए हैं। एसोसिएशन अध्यक्ष ने बताया कि गांव बैजलपुर के सरपंच हेमंत को एक व्यक्ति द्वारा धमकी देकर वीडियो डिलीट करवाने का प्रयास किया गया।


Source: Dainik Jagran February 23, 2026 15:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */