Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurRight Now Relief From Severe Cold, Cold Wave Will Come Out At The End Of The YearAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपमारवाड़ का मौसम: कड़ाके की सर्दी से फिलहाल राहत, साल के अंत में पलट कर आएगी शीतलहरजोधपुर 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकजोधपुर शहर में शुक्रवार सुबह पेड़ों के बीच से झांकता सूरज।दिन में खिली धूप दे रही है राहतमारवाड़ के लोगों को फिलहाल सर्दी से राहत मिली हुई है। 10 डिग्री से ऊपर चल रहा न्यूनतम तापमान राहत प्रदान कर रहा है। लेकिन अगले कुछ दिन में एक बार फिर शीतलहर पलट कर आएगी। देश के उत्तरी हिस्सों से गुजर रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर कुछ दिन में पश्चिमी राजस्थान में दिखाई देना शुरू हो जाएगा। इसकी वजह से दिसंबर के आखिरी दिनों में तथा नए साल की शुरुआत में ठिठुरन बढ़ जाएगी। वर्तमान में तापमान में बढ़ोतरी का दौर अब थम जाएगा। शहर के तापमान में अगले दो दिनों के बाद गिरावट आना शुरू हो जाएगी।शहर में अभी तापमान में स्थिरता है। तेज धूप व हवाएं कम चलने से तापमान में गिरावट भी नहीं आ पा रही है। लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तरी भारत से गुजरने की वजह से मौसम में बदलाव की संभावनाएं नजर आ रही हैं। शहर में पिछले कुछ दिनों से सर्दी का असर कम है।जोधपुर शहर में कल रात चल रही तेज हवा को देख अहसास हो रहा था कि शीतलहर एक बार फिर आ चुकी है, लेकिन देर रात हवा की रफ्तार कमजोर पड़ गई। आज सुबह भी हवा की गति सामान्य बनी हुई थी। ऐसे में दिन चढ़ने के साथ सर्दी से राहत मिलना शुरू हो गई। चटक धूप में बैठ लोग क्रिसमस की छुट्टी का आनंद उठा रहे है। कल रात का न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में धूप तेज होने से सर्दी से राहत मिल जाती है। आज दिन का तापमान 27 से 28 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में शहर में तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। लेकिन इस माह के अंत में तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा।अभी क्यों नहीं घट रहा है तापमानपश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख उत्तर व पूर्व से बदलकर पश्चिमी व दक्षिणी हो जाता है। चूंकि उत्तर व पूर्व से आने वाली हवाएं सर्द होती है। इसीलिए यह तापमान को कम कर देता है। यही कारण है कि हवाओं का रुख पूर्वी व उत्तरी नहीं होने से तापमान नहीं उतर पा रहा है।दिसंबर के आखिरी दिनों में क्यों उतरेगा पारापश्चिमी विक्षोभ के असर से उत्तरी भारत यानी जम्मू कश्मीर में बर्फबारी होगी। इस बर्फबारी के बाद जब पश्चिमी विक्षोभ का असर समाप्त हो जाएगा तो हवाओं का रुख भी उत्तरी हो जाएगा। वहां से आने वाली सर्द हवाएं तापमान को उतारने लगेंगी और पश्चिमी राजस्थान में सर्दी का असर बढ़ेगा।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 03:50 UTC