मार्च में ही सर्दी, गर्मी और बारिश का एहसास: क्या है इसके पीछे की साइंस? टूटा 6 साल का रिकॉर्ड - News Summed Up

मार्च में ही सर्दी, गर्मी और बारिश का एहसास: क्या है इसके पीछे की साइंस? टूटा 6 साल का रिकॉर्ड


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमालयी क्षेत्रों में जोरदार बर्फबारी और मैदानों में बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। पश्चिमी विक्षोभ ने मार्च में ही अचानक बढ़ रही गर्मी पर अंकुश लगा दिया। उत्तराखंड में गंगोत्री, यमुनोत्री, बदरीनाथ, केदारनाथ व हेमकु्ंड साहिब में बर्फ की चादर बिछ गई है तो हिमाचल के मनाली, केलंग और लाहुल-स्पीति के ऊंचे क्षेत्रों में निरंतर हिमपात हो रहा है।जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी के कारण श्रीनगर-लेह और राजौरी व पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर वाहनों की आवाजाही बंद की गई है। यूपी, दिल्ली, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित उत्तर भारत में कई जगह झोंकेदार हवा व गरज-चमक के साथ बारिश हुई। तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई है।कई राज्यों में अलर्ट? मौसम विभाग ने कई राज्यों में आंधी और बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पूर्व भारत में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिम हिमालयी क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का दौर रह सकता है।उत्तराखंड में पिथौरागढ़ में पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी और ओम पर्वत पर बर्फबारी हुई, जिससे ये पर्वत शृंखलाएं चांदी की तरह चमकने लगी हैं। चमोली के पर्यटन स्थल औली में बर्फबारी से पर्यटकों के चेहरे खिल उठे हैं। शिमला, मनाली सहित कई क्षेत्रों में ठंडी हवाओं के साथ वर्षा का क्रम जारी है। जम्मू-कश्मीर में गुरुवार को भूस्खलन के कारण रियासी के माहौर और चसाना मार्ग बंद हो गया है। मौसम में बदलाव से जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से छह से 10 डिग्री नीचे चल रहा है।कई राज्यों में अचानक बदला मौसम यूपी में अचानक बदला मौसम, दिल्ली में गुरुवार सबसे ठंडा दिनउत् र प्रदेश के पश्चिमी जिलों में मौसम में बुधवार देर शाम अचानक बदलाव दिखा, जिससे दिल्ली से सटे जिलों नोएडा, गाजियाबाद और आसपास तेज हवा के साथ बारिश हुई।दिल्ली में गर्मियों के इस सीजन में गुरुवार सबसे ठंडा दिन रहा। 19 मार्च को तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम यानी 26.8 डिग्री रिकार्ड किया गया। दिल्ली में 0.5 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। मध्य प्रदेश कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के साथ ओले भी गिरे हैं। राजस्थान में लगातार दूसरे दिन सीकर, जैसलमेर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। अलवर व कोटतपुतली जिलों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं।


Source: Dainik Jagran March 23, 2026 18:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */