Hindi NewsLocalBiharPatnaGopalganjGopalganj Drowning Accident; Seven year old Girl Dies Due To Drowning In Gopalganj Talabमासूम की डूबने से मौत: गोपालगंज में तालाब में फिसला 7 साल की मासूम का पैर, गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत, परिवार में कोहरामगोपालगंज 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकमौके पर पहुंची पुलिस।गोपालगंज के महम्मदपुर थाना के कुशहर गांव में 7 साल की बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वह तालाब के किनारे गई थी। इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आस-पास के लोगों ने देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे और बच्ची को पानी से निकाला। इसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई।मृतक की पहचान कुशहर गांव की बाबू अली की पुत्री आफरीन खातून (7 साल) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष शशिरंजन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, इस घटना से मर्माहत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।परिजनों ने बताया कि आफरीन तालाब के किनारे खेल रही थी। खेलते-खेलते तालाब की ओर चली गई। इसी में उसका पैर फिसल गया और वह डूब गई। मौत के बाद घर में कोहराम मच गया है। बच्ची की मां के आंसू थम नहीं रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 10:41 UTC