मिंटो ब्रिज नहीं, इस बार दिल्ली में आजादपुर अंडरपास में लबालब पानी, सड़क पर लंबा जाम - News Summed Up

मिंटो ब्रिज नहीं, इस बार दिल्ली में आजादपुर अंडरपास में लबालब पानी, सड़क पर लंबा जाम


दिखीं दिक्‍कतें, दावे फेल मॉनसून का लंबे समय से इंतजार देख रहे दिल्‍ली वालों को क्‍या पता था कि बारिश होते ही उनकी मुसीबतें बढ़ने वाली हैं। बुधवार को राजधानी में भारी बारिश के बाद इंतजामों के सभी दावों की पोल खुल गई। कहीं गाड़‍ियों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं तो कहीं अंडरपास जलमग्‍न हो गया। इन्‍होंने पुरानी यादें दोबारा हरी कर दीं। मंगलवार को मिंटो ब्रिज के नीचे पानी नहीं भरने के बाद आप दिल्ली के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया था, 'हम मिंटो ब्रिज का एक वीडियो पोस्ट कर रहे हैं, यहां आज जलजमाव नहीं हुआ, क्योंकि केजरीवाल सरकार ने यहां नया मॉनिटरिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, वॉटर सेंसर अलार्म, अतिरिक्त पंप लगाएं हैं। इसके साथ ही पंप स्टार्ट करने का मोबाइल ऐप भी तैयार किया गया है।' सोशल मीडिया पर भी मिंटो ब्रिज के नीचे पानी नहीं भरने की तस्‍वीरें खूब शेयर हुई थीं। हालांकि, अगले ही दिन पानी बरसने के बाद दिल्‍ली की तस्‍वीर बदली-बदली दिखाई दी।​पानी-पानी हो गया आजादपुर अंडरपास... यह तस्‍वीर है आजादपुर अंडरपास की। बारिश के बाद यहां जलजमाव देखने को मिला। अंडरपास शाम तक बंद रहा। इसके कारण आसपास के इलाको में भयंकर जाम लगा। राजधानी के और भी कई इलाकों में जलजमाव द‍िखाई दिया। लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को दिल्‍ली में मॉनसून पहुंचा था। दिल्‍ली-एनसीआर में मॉनसून को लेकर मौसम विभाग के पूर्वानुमान सटीक नहीं साबित हुए थे। यहां तक उसे मामले में सफाई तक देनी पड़ी थी। विभाग ने माना था कि न्‍यूमरिकल मॉडलों के आधार पर मॉनसून की प्रगति के अनुमानों में इस तरह की गलती असामान्‍य है और कभी-कभार ही होती है।​मोतीबाग में लंबा जाम... बारिश के बाद मोतीबाग इलाके में जबरदस्‍त जाम लग गया। घंटों लोग जाम में फंसे रहे। गाड़‍ियां सरकते हुए आगे बढ़ीं। आने वाले दिनों में भी बारिश के आसार हैं। इस बार मॉनसून एक पहेली बना रहा। मॉनसून अपनी रफ्तार से आगे बढ़ा, लेकिन दिल्ली को छोड़कर यह राजस्थान के जैसलमेर और गंगानगर तक पहुंच गया। पिछले 15 वर्षों के दौरान ऐसा पहली बार हुआ जब दिल्ली में मॉनसून इतनी देरी से पहुंचा। आम तौर पर दिल्ली में मॉनसून 27 जून तक पहुंच जाता है। इसके बाद यह पूरे देश में छा जा जाता है। इससे पहले 2012 में मॉनसून 7 जुलाई को दिल्ली में पहुंचा था। वहीं, 2006 में मॉनसून ने 9 जुलाई को राजधानी में दस्तक दी थी।दिल्‍ली के आईटीओ में वाहनों की रफ्तार थमी


Source: Navbharat Times July 14, 2021 15:58 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */