डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विकसित देशों के संगठन जी-7 ने रविवार को पश्चिम एशिया के कई देशों में नागरिकों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर ईरान के हमलों की कड़ी ¨नदा की। साथ ही इन हमलों का सामना कर रहे क्षेत्रीय सहयोगियों के प्रति दृढ़ समर्थन व्यक्त किया।कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के शीर्ष राजनयिक ने एक संयुक्त बयान में तनाव बढ़ने से प्रभावित देशों के साथ एकजुटता व्यक्त की। बयान में कहा गया है कि जी-7 ईरान और उसके सहयोगियों द्वारा किए जा रहे अनुचित हमलों के मद्देनजर क्षेत्र में अपने सहयोगियों का समर्थन करता है।
Source: Dainik Jagran March 22, 2026 19:56 UTC