मिलिए अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी से, कौन है यह और क्या है पूरा मामला, जानिए इस खबर में - News Summed Up

मिलिए अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी से, कौन है यह और क्या है पूरा मामला, जानिए इस खबर में


मिलिए अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी से, कौन है यह और क्या है पूरा मामला, जानिए इस खबर मेंमुंबईl बॉलीवुड कलाकारों के फोटो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। फोटो के साथ मीम्स भी खूब वायरल हो रहे हैं। कई बार किसी एक्टर की ऐसी फोटो आ जाती है जिसका कम्पेरिजन उनके जैसे दिखने वाले से होने लगता है। ऐसा ही कुछ हो रहा है एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के साथ।फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए है। गौरतलब है कि जूलिया माइकल नाम की महिला हुबहू अनुष्का शर्मा के समान दिखाई देती हैंl जिसके चलते लोग इस बात को लेकर असमंजस में है कि वह अनुष्का शर्मा ही है या उनकी कोई हमशक्लl इस महिला का नाम जूलिया माइकल है और यह अमेरिका में गाना गाती हैl इस सिंगर जूलिया माइकल की तस्वीरों को देखकर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के प्रशंसक इतने भ्रम की स्थिति में है कि उन्होंने विराट कोहली को सोशल मीडिया पर यह भी पूछ लिया कि भाभी ने नाम बदल लिया क्या? गौरतलब है कि जूलिया माइकल का इंस्टाग्राम अकाउंट भी वेरीफाइड है, जो कि यह दर्शाता है कि वह वाकई कोई सेलिब्रिटी या पब्लिक फिगर हैंl वहीं अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के कुछ प्रशंसकों ने तो इन दोनों की तुलना कुछ इस प्रकार की है कि जैसे कुंभ में दो बहने बिछड़ गई थी और अब मिल गई हैं। हालांकि जूलिया माइकल के बाल डाई किए हुए हैं और वह ब्लॉन्ड कलर के हैंl लोगों ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को जूलिया माइकल के इंस्टाग्राम के फोटो टैग करना शुरू कर दिया है और उन दोनों की तुलनात्मक बातें भी शुरू कर दी हैlजूलिया माइकल एक अभिनेत्री हैं और हाल ही में उनका नया सिंगर एंजाइटी रिलीज हुआ है जो कि हॉलीवुड अभिनेत्री सेलेना गोम्स के साथ हैlगौरतलब है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2017 में इटली में शादी कर ली थी। शादी करने के पहले अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दोनों लंबे समय तक रिश्ते में रहे जिसमें बहुत उतार-चढ़ाव भी आए। अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली के खास क्रिकेट मैचों में भी नजर आती हैं। अनुष्का शर्मा ने शादी के बाद काम करना जारी रखा है। दिसंबर 2017 में शादी के बंधन में बंधे जोड़े ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह और नए साल का जश्न भी मनाया था।यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह के साथ ये Cricketer Son करने जा रहे हैं वो काम, 83 का दोहरेगा इतिहासPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran February 05, 2019 08:05 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */