मुंबई के पास गैस लीक: ठाणे के बदलापुर में एक कंपनी से गैस का रिसाव, आसपास के लोगों ने की सांस लेने में तकलीफ की शिकायत - News Summed Up

मुंबई के पास गैस लीक: ठाणे के बदलापुर में एक कंपनी से गैस का रिसाव, आसपास के लोगों ने की सांस लेने में तकलीफ की शिकायत


Hindi NewsNationalMumbai Gas Leak News And Updates | Gais Leak From A Company In Badlapur, People Living Nearby Are Advised To Stay At Homeमुंबई के पास गैस लीक: ठाणे के बदलापुर में एक कंपनी से गैस का रिसाव, आसपास के लोगों ने की सांस लेने में तकलीफ की शिकायतगैस के रिसाव वाली फैक्ट्री के आसपास काफी आबादी रहती है।मुंबई के पास ठाणे के बदलापुर में गुरुवार रात एक फैक्टरी में गैस रिसाव होने से लोगों में अफरातफरी मच गई। यह गैस तीन किलोमीटर तक के इलाके में फैल गई। इसके बाद स्थनीय लोगों को सांस लेने में दिक्कत का होने लगी। कइयों ने आंखों में जलन की शिकायत भी की है।नोवल इंटरमीडिया नाम की यह कंपनी बदलापुर के MIDC (इंडस्ट्रियल इलाके) में स्थित है। यहां के शिरगांव आपटेवाडी के 3 किमी से ज्यादा के इलाके में इसका असर देखने को मिला। घटना के कुछ ही घंटे बाद इस रिसाव पर काबू पा लिया गया था। फिलहाल स्थिति सामान्य है। ठाणे नगर निगम ने इस पूरे मामले की जांच का आदेश दे दिया है। कई लोगों को उल्टी की शिकायत भी हुई है। रात 11.24 बजे फायर ब्रिगेड ने रिसाव पर काबू पाया है। स्थिति अब नियंत्रण में है।जान बचाने के लिए भागते नजर आए लोगगैस का रिसाव होने की खबर के बाद शुरू में लोगों में भगदड़ मच गई थी। लोग अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागते नजर आए। वहीं प्रशासन, फायर ब्रिगेड और पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस ने अनाउंसमैंट कर लोगों को बताया कि गैस ज़हरीला नहीं तब माहौल शांत हुआ।


Source: Dainik Bhaskar June 03, 2021 18:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */