मुंबई: पीएम द्वारा दिए गए आर्थिक पैकेज पर कांग्रेस का मोर्चा - News Summed Up

मुंबई: पीएम द्वारा दिए गए आर्थिक पैकेज पर कांग्रेस का मोर्चा


मुंबई में आज यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी दफ्तर के बाहर मोर्चा निकालने का प्रयास किया। हालांकि उनको बीजेपी कार्यालय पहुंचने के पहले ही मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उनको पकड़कर पुलिस वैन में बिठाया गया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोरोना काल के दौरान 20 लाख करोड़ के दिए गए पैकेज को लेकर के सवाल उठा रहे थे। वह पूछ रहे थे कि आखिर 20 लाख करोड़ रुपए कहां गए। बीजेपी ने भी अपने कार्यालय पर कांग्रेस यूथ विंग के कार्यकर्ताओं को जवाब देने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को इकट्ठा किया हुआ था। पुलिस ने मौके की नजाकत को समझते हुए पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डिटेन कर लिया। कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें शांतिपूर्ण प्रदर्शन भी नहीं करने दिया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इस आंदोलन को करने वाले थे।


Source: Navbharat Times August 14, 2020 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */