मुजफ्फरपुर में चेन छिनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचा, पोल से बांधकर पिटाई - News Summed Up

मुजफ्फरपुर में चेन छिनकर भाग रहे बदमाश को लोगों ने दबोचा, पोल से बांधकर पिटाई


संदीप कुमार, मुजफ्फरपुरमुजफ्फरपुर में इन दिनों छिनतई गिरोह ने तांडव मचा रखा है। अपराधी आए दिन किसी न किसी को निशाना बनाते हैं। ताजा मामला मिठनपुरा के रामबाग चौड़ी का है, जहां बाइक पर सवार छिनतई गिरोह के दो सदस्यों ने एक लड़की से चैन और पर्स छीनने की कोशिश की।लड़की ने बहादुरी दिखाते हुए दोनों बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, इस दौरान अपराधियों ने उसे बाइक से जबरदस्त ठोकर मार दी। हालांकि उसी रोड पर आगे हो रहे पुल निर्माण के कारण अपराधी सड़क पार नहीं कर सके और वापस गाड़ी घुमा कर उसी रास्ते आना पड़ा।फिर स्थानीय लोगों ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया, भागने के दौरान बाइक गड्ढे में गिर गई। एक अपराधी पैदल ही मौके से भाग निकला, जबकि दूसरा पकड़ा गया। फिर पोल में बांधकर लोगों ने उसकी पिटाई की।घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर मिठनपुरा थाने की पुलिस पहुंची और अपराधी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। वहीं, घायल लड़की का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उसके सिर में गंभीर चोट लगी है।


Source: Navbharat Times May 29, 2021 10:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */