Hindi NewsLocalBiharMuzaffarpur Factory Manager Injured After Hitted Bullet; Pistol Recovered; Bihar Crime Latest Newsमुजफ्फरपुर में फैक्ट्री के मैनेजर को लगी गोली: फैक्ट्री के मैनेजर को सिर में लगी गोली, हालत गंभीर, घटनास्थल से पिस्टल और खोखा बरामदमुजफ्फरपुर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकगोली लगने से घायल युवक।मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र स्थित काजीइण्डा चौक के समीप सिर में गोली लगने से कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल की पहचान नगर थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर के आशुतोष कुमार के तौर पर हुई है। वह चिप्स फैक्ट्री में मैनेजर के पद पर काम करते हैं। हालांकि, गोली किसने मारी है। इस बारे में कुछ नहीं पचा चल पा रहा है।दूसरे एरिया में कैसे पहुंचा आशुतोषगोली लगने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पुलिस की मदद से बैरिया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मनियारी थाना की पुलिस ने उक्त कार से एक पिस्टल और खोखा बरामद किया है। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल आशुतोष बेल औधोगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में काम करते हैं। घायल के परिजन ने बताया कि वह काजीइण्डा कैसे पहुंचा। इसका उन लोगों को पता नहीं है।सुसाइड और हत्या के एंगल पर पुलिस कर रही कामघटना का कारण भी अब तक स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस आशंका जता रही है युवक ने खुद से ही गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया है। एएसपी वेस्ट सय्यद इमरान मसूद ने बताया कि पुलिस हत्या का प्रयास और आत्महत्या दोनों बिन्दुओ पर जांच कर रही है। उसके पास पिस्टल कहां से आया और उसका इतिहास क्या है। परिवारिक विवाद समेत सभी बिंदुओं पर छानबीन चल रही है।
Source: Dainik Bhaskar July 04, 2021 06:00 UTC