मुलाकात / मनमोहन सिंह से मिले कपिल शर्मा, सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा- माफी मांगी या नहीं? - News Summed Up

मुलाकात / मनमोहन सिंह से मिले कपिल शर्मा, सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछा- माफी मांगी या नहीं?


सोमवार को कॉमेडियन कपिल शर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान कपिल ने मनमोहन सिंह के साथ अमृतसर और अपने कॉलेज के बारे में भी बातें की। मुलाकात के बाद कपिल ने पूर्व प्रधानमंत्री के साथ की दो फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर कीं। पहली फोटो में वह मनमोहन सिंह के साथ बातचीत में मशगूल नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में डॉ. मनमोहन सिंह कपिल और अपनी पत्नी गुरशरण कौर के बीच में खड़े हैं।Thank you respected @_ManmohanSingh ji for the warmth, hospitality and a heart to heart conversation about our Amritsari roots,especially about our college and food. Was an honour meeting such a humble and simple statesman like you, and receiving blessings from ma'am. मनमोहन सिंह पर बहुत से जोक बनाए थे, उनसे माफी मांगी या नहीं?


Source: Dainik Bhaskar February 05, 2019 11:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */