Hindi NewsLocalHaryanaAmbalaOn The Pretext Of Marriage, The Young Man Had A Relationship With The Student, Then Refused To Marry, Case Registeredमुलाना क्षेत्र की घटना: शादी का झांसा देकर युवक ने छात्रा से बनाए संबंध, फिर शादी से किया इनकार, मामला दर्जअम्बाला (मुलाना) एक दिन पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक तस्वीरमुलाना के एक गांव की छात्रा को गांव के ही युवक ने पहले दोस्ती के जाल में फंसाया। फिर शादी का सांझा देकर उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह एक तकनीकी संस्थान की छात्रा है। 2021 में आरोपी की चचेरी बहन के माध्यम से उससे दोस्ती हुई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। आरोपी ने उसकी आईडी पर मोबाइल सिम भी लिया। वह उससे शादी करने का झांसा देने लगा, लेकिन उसने शादी लायक उम्र न होने पर मना कर दिया। आरोपी ने उसे शादी लायक होने पर शादी करने की बात कही।इसके बाद आरोपी ने अम्बाला कैंट व कालपी के होटलों में कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच उसके पिता को आरोपी से दोस्ती का शक हो गया। इसके बाद वह आरोपी से पीछे हट गई, लेकिन आरोपी मरने की धमकियां देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और अपनी चाची के घर ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाने लगा। युवती ने बताया कि उसने मोबाइल पर अपने मरने का वाट्सएप मैसेज भी भेजा। जिसे पढ़कर वह डर गई और उसके साथ संबंध बनाती रही। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया है।
Source: Dainik Bhaskar May 25, 2023 02:34 UTC