Hindi NewsLocalChandigarhMolestation Case: GMCH 32 Girl Students Protest In Hospital Premisesमेडिकल की छात्रा से छेड़छाड़: GMCH-32 की छात्राओं का अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी, पुलिस अधिकारियों से मिला आश्वासनचंडीगढ़ 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकअस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करती छात्राएं।चंडीगढ़ सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज में छात्रा के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। आरोपी टेक्निशियन की गिरफ्तारी न होने से गुस्साई छात्राओं ने अस्पताल परिसर में ही नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मामले की सूचना मिलते ही सेक्टर 34 थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छात्राओं को आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद छात्राएं अपने काम पर लौटीं।मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर 32 कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई कर रही तीसरे वर्ष की छात्रा ने ओटी टेक्निशियन के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराई थी। छात्रा ने शिकायत में बताया कि 27 जून को वह दिन की ड्यूटी पर थी। शाम को करीब 6 से 7 बजे स्टोर रूम में दवाई लेने गई थी। इस दौरान ओटी टेक्निशियन कमलेश्वर ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और अपनी तरफ खींचने लगा। छात्रा किसी तरह आरोपी से खुद को छुड़ाकर भागने लगी।लेकिन आरोपी टेक्निशियन ने सामने से उसे रोककर पकड़ लिया। दोबारा उसने किसी तरह आरोपी के चंगुल से खुद को छुड़ाकर स्टोर से बाहर आ गई। आरोपी भी बाहर आ गया और उसे धमकाने लगा कि इसके बारे में किसी को भी नहीं बताना, वरना वह उसे जान से मार देगा। मामले में पीड़िता की ओर से दी गई शिकायत के बाद सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपी ओटी टेक्निशियन कमलेश्वर के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।मामले में इससे पहले भी हो चुका है प्रदर्शनबता दें कि मामले में पहले FIR दर्ज करने को लेकर सेक्टर-34 थाना पुलिस का ढीला रवैया था, जिस कारण आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इससे नाराज पीड़िता और अन्य छात्राओं ने गत बुधवार शाम को सेक्टर-34 थाने के बाहर प्रदर्शन किया था। पीड़िता का आरोप था कि सेक्टर-34 की पुलिस आरोपी पर कार्रवाई करने से शुरू से बचती आ रही है। इसलिए उसने मामले की शिकायत 28 जून को SSP को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया था।
Source: Dainik Bhaskar July 05, 2021 12:26 UTC