आजीविका : मेष राशि से पंचम भाव में चंद्रदेव का गोचर छात्रों के लिए विशेष लाभ की स्थितियां उत्पन्न करने वाला होगा। आप अपने बुद्धि बल के मध्यम से भविष्य संबंधित चिंताओं से मुक्ति प्राप्त करेंगे। एकाग्र होकर अपनी तैयारियों तथा योजनाओं को सुदृढ़ करने का अवसर है। नए रोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।पारिवारिक जीवन : संतान प्राप्ति की इच्छा रखने वाले जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से अपने रिश्तों पर ध्यान दें, वाद-विवाद से बचें। वाणी पर संयम रखें। मानसिक तनाव से बचें। पिता की सेहत का ख़ास ख्याल रखें। छोटे भाई-बहनों का सहयोग बना हुआ है। परिवार के साथ किसी छोटी यात्रा के योग हैं।आर्थिक स्थिति : आर्थिक लाभ के लिए थोड़ा अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है, आय-व्यय का संतुलन बना रहेगा। रचनात्मक एवं सृजनात्मक क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए आर्थिक लाभ की स्थितियां होंगी।स्वास्थ्य: जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें, आवश्यकतानुसार विशेषज्ञों की सलाह लें।उपाय: श्री गणेश के मंत्र “ऊं गं गणपतये नमः” का पाठ आपकी रचनात्मकता को बढ़ावा देगा।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times July 22, 2020 21:56 UTC