आजीविका : शुक्रवार का दिन आपको कार्यक्षेत्र में बदलाव करने की क्षमता देगा। आपकी रचनात्मकता व्यापार का विस्तार करने में सहायक होगी। उत्पादों में विविधता लाभदायक सिद्ध होगी। किसी परिचित के माध्यम से लाभ की स्थितियां उत्पन्न होंगी। छात्रों को तकनीकी क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आप अपने समय का पूरा सदुपयोग करने में सक्षम रहेंगे, नया ज्ञान और अनुभव प्राप्त होगा।पारिवारिक जीवन : माता के साथ रिश्तों में सुधार होगा। संतान पक्ष की उन्नति से आपको विशेष आनंद की प्राप्ति होगी। संतान आपकी आज्ञा का पालन करेगी। पारिवारिक वातावरण में शांति व सौहाद्र कायम होगा। भाई-बहनों के सहयोग से आपके सभी कार्य सफलता को प्राप्त होंगे।आर्थिक स्थिति : व्यापार में मनचाहे लाभ के लिए कुछ अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता रहेगी। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है।स्वास्थ्य : स्वास्थ्य में सुधार होगा, अधिक भाग-दौड़ से कुछ थकान का अनुभव कर सकते है।उपाय : कुशा के आसन पर बैठकर ओम लक्ष्मी नम: मंत्र का जाप करने से घर में कभी अन्न और धन की कमी नहीं होती है।– ज्योतिषशास्त्री शिवेंद्र आर्या
Source: Navbharat Times July 23, 2020 21:56 UTC