मेष राशिफल 8 फरवरी 2019: व्यापार में लाभ होगा - News Summed Up

मेष राशिफल 8 फरवरी 2019: व्यापार में लाभ होगा


आज आप पर लक्ष्मीजी की कृपादृष्टि है। विवाह के लिए जीवनसाथी मिलने का योग है। सामाजिक रूप से आपको यश-कीर्ति मिलेगी। पर्यटन का आयोजन आप कर पाएंगे। लेकिन मध्याह्न के बाद स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वजनों के साथ मतभेद हो सकता है। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। विपरीत लिंग से उचित दूरी बनाए रखें।स्वास्थ्य: किसी संबंधी अथवा खुद की अस्वस्थता से परेशान हो सकते है। घर के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार की आशंका है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। पति-पत्नी दोनों में से किसी एक का स्वास्थ्य खराब होने की आशंका है।मनी और करियर: नौकरी अथवा व्यवसाय में आप रेकॉर्ड तोड़ सफलता हासिल कर सकते हैं। धन का खर्च हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में लाभ के आसार हैं। सहजता और तेजी के साथ कई मुद्दों का सफलतापूर्वक समाधान करेंगे।आज की टिप्स: संभव हो तो रक्तदान करें।


Source: Navbharat Times February 07, 2019 21:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */