मेसी के गोल ने इंटर मियामी की फाइनल में कराई एंट्री, छह मैचों में दागे 9 गोल - News Summed Up

मेसी के गोल ने इंटर मियामी की फाइनल में कराई एंट्री, छह मैचों में दागे 9 गोल


नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। इंटर मियामी की ओर से लियोन मेसी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा और उनके गोल की मदद से मियामी ने फिलाडेलफिया को 4-1 से हराकर लीग कप के फाइनल में प्रवेश किया। मेसी ने मैच के 20वें मिनट में 30 गज की दूरी से दर्शनीय गोल दागा।मैसी का जादू कायम-मियामी Inter Miami के लिए छह मैचों में यह उनका नौंवा गोल था। मेसी Lionel Messi के अलावा मियामी की ओर से जोर्डी अल्बा, जोसेफ मार्टिनेज और डेविड रूज ने गोल किए। फाइनल में मियामी का सामना नेशविले और मेक्सिको के क्लब मोंटेरे के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।


Source: Dainik Jagran August 16, 2023 19:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */