Hindi NewsBusinessMankind Pharma Delhi Office IT Raid Update | Mankind Pharma Share Price Todayमैनकाइंड फार्मा के नई दिल्ली ऑफिस पर IT का छापा: कंपनी बोली- ऑपरेशनल परफोर्मेंस पर कोई असर नहीं, 2 दिन पहले मार्केट में किया था डेब्यूनई दिल्ली 21 घंटे पहलेकॉपी लिंकइनकम टैक्स डिपार्टमेंट (IT) ने गुरुवार (11 मई) को फार्मास्युटिकल कंपनी मैनकाइंड फार्मा के नई दिल्ली ऑफिस पर छापा मारा है। रायटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकारी सूत्रों ने बताया है कि IT डिपार्टमेंट टैक्स चोरी के आरोपों के चलते मैनकाइंड फार्मा के ऑफिस की तलाशी, दस्तावेजों की जांच और लोगों से पूछताछ भी कर रहा है।हमारी ऑपरेशनल परफोर्मेंस पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा हैइस बीच IT की इस रेड को लेकर मैनकाइंड फार्मा ने कहा, IT डिपार्टमेंट कंपनी के कुछ ऑफिसों और प्लांट्स की तलाशी ले रहा है। कंपनी के अधिकारी IT डिपार्टमेंट के अधिकारियों के साथ सहयोग कर रहे हैं और उनके सवालों का जवाब दे रहे हैं। इस रेड का हमारी ऑपरेशनल परफोर्मेंस पर कोई अरस नहीं पड़ा है।'कंपनी ने यह भी कहा कि वह तलाशी पूरी होने के बाद किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी या घटना की जानकारी स्टॉक एक्सचेंजों को अपडेट करेगी।2 दिन पहले ही शेयर मार्केट में हुआ था सक्सेसफुल डेब्यूदो दिन पहले ही मैनकाइंड फार्मा का शेयर मार्केट में सक्सेसफुल डेब्यू हुआ था। हालांकि, IT रेड की खबर से कंपनी के शेयर में गिरावट देखने को मिली। ये आज 0.64% की गिरावट के साथ 1,374 रुपए पर बंद हुआ है। वहीं कारोबार के दौरान इसके शेयर में 5.5% की गिरावट आई थी।लिस्टिंग वाले दिन 32% चढ़ा था मैनकाइंड फार्मा का शेयर9 मई को मैनकाइंड फार्मा के शेयर की 20% प्रीमियम के साथ 1,300 रुपए के ऊपर BSE-NSE पर लिस्टिंग हुई थी। फिर उसी दिन शेयर करीब 32% चढ़कर 1,430 रुपए के ऊपर बंद हुआ था। हालांकि 10 मई को इसका शेयर गिरकर 1,375 रुपए पर आ गया था।कंपनी का IPO ओवरऑल 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ थाफार्मा कंपनी के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को इन्वेस्टर्स से काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। इसका IPO ओवरऑल 15.32 गुना सब्सक्राइब हुआ था। मैनकाइंड फार्मा का IPO 25 से 27 अप्रैल के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था।5.72 हजार करोड़ रु है मैनकाइंड फार्मा का मार्केट कैप मैनकाइंड फार्मा के IPO का प्राइस बैंड कंपनी ने 1,026-1,080 रुपए प्रति शेयर रखा गया था। कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 6.97 बिलियन डॉलर यानी 5.72 हजार करोड़ रुपए का है।
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2023 19:39 UTC