Hindi NewsLocalPunjabHoshiarpurFriends Club Got Jagran Done In Mohalla Mahashaमोहल्ला महाशा में फ्रेंड्स क्लब ने करवाया जागरणटांडा उड़मुड़ 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकभास्कर न्यूज | टांडा उड़मुड़मोहल्ला महाशा में फ्रेंड्स क्लब द्वारा वार्षिक भगवती जागरण करवाया गया। इसमें नगर कौंसिल प्रधान गुरसेवक मार्शल तथा कौंसलरों ने हाज़री लगवाई। प्रवासी पंजाबियों लखवीर सिंह अमेरिका, प्रवीन तक्खी इटली, रजत पड़वल पुर्तगाल, सागर थाईलैंड, यूरो अमेरिका व मोहल्ला वासियों के सहयोग से आयोजित जगराते के दौरान आयोजकों द्वारा मां भगवती के दरबार को सुंदर ढंग से सजाया गया। पूजा के बाद मां के दरबार में पवित्र ज्योत सजाई गई। इस अवसर पर होशियार राणा, शशि शाहिद की भजन मंडली ने मां भगवती की महिमा का गुणगान किया और अभी साजन की टीम ने धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं। इस मौके पार्षद राजेश लाडी, लखविंदर सिंह मुल्तानी, सोनू खन्ना, पंकज सचदेवा, डॉ. बलदेव राज, आशु वैद, दीपक बहल, मंगल दास, धर्मवीर, विकास मदान, कृष्ण बिट्टू, हैप्पी सिद्धू, अनिल पिंका, रोहित कुमार, रणजीत कुमार, परमजीत पम्मा, बिक्रमजीत, संदीप कुमार, प्रवीण, संजीव, कुमार बंटी, बुद्ध राम, रिकी, विक्की, बूटा और सभी मोहल्ला निवासी शामिल हुए।
Source: Dainik Jagran August 08, 2023 01:27 UTC