Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonGurgaon Warmed At 44.5 Degree Celsius, Wednesday Was The Hottest Day In Ten Yearsमौसम अपडेट: 44.5 डिग्री सेल्सियस पर तपा गुड़गांव, दस साल में सबसे गर्म रहा बुधवार का दिनगुरुग्राम 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबुधवार को गुड़गांव 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।देशभर में सबसे गर्म रहा राजस्थान का गंगानगर, 45.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमानमौसम विभाग का अनुमान-अब वीकेंड पर मिलेगी गर्मी से राहतगुड़गांव में इस बार भीषण गर्मी रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। बुधवार का दिन जहां सीजन में सबसे गर्म रहा, वहीं जुलाई महीने का पहला सप्ताह पिछले 10 साल में सबसे गर्म रहा है। बुधवार को गुड़गांव 44.5 डिग्री सेल्सियस पर तपता रहा और लोग गर्मी से बेहाल नजर आई। सुबह 10 बजे ही तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया और दोपहर होते-होते तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। हालांकि रात का तापमान बुधवार को 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।गत मंगलवार को गुड़गांव में अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं मौसम विभाग ने बुधवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई थी। लेकिन बुधवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो इस सीजन में ही नहीं बल्कि जुलाई महीने में पिछले 10 साल में सबसे अधिक रहा है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि वीकेंड में अब बारिश गर्मी से राहत दिला सकती है और अधिकतम तापमान में अब गिरावट दर्ज की जाएगी।
Source: Dainik Bhaskar July 07, 2021 14:48 UTC