Hindi NewsLocalRajasthanBikaner4.9 Mm Drizzle Effect, Night 90 .... 50 Daytime Temperatureमौसम: 4.9 एमएम बूंदाबांदी का असर, रात 90....दिन में 50 घटा तापमानबीकानेर 13 घंटे पहलेकॉपी लिंकAdvertisement Advertisementगर्मी और उमस से जूझ रहे बीकानेर के लोग भले ही मूसलाधार बारिश का आनंद लेने से अब तक महरूम रहे हैं, लेकिन मंगलवार दोपहर से रात तक रुक-रुककर हुई बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत जरूर दिला दी। सिर्फ 4.9 एमएम बारिश का असर बुधवार को भी रहा। रात का तापमान जहां 9 डिग्री तक गिर गया, वहीं दिन का पारा 5 डिग्री तक कम हो गया। प्रदेश मौसम विभाग ने बुधवार को भी बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन दिनभर बादलों की आवाजाही ही होती रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2020 01:06 UTC